{"_id":"600bf7968ebc3e33be252ea5","slug":"india-vs-england-test-series-quarantine-chennai-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: 27 तारीख को चेन्नई में इकट्ठी होगी टीम इंडिया, इतने दिन रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: 27 तारीख को चेन्नई में इकट्ठी होगी टीम इंडिया, इतने दिन रहना होगा क्वारंटीन
Sat, 23 Jan 2021 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 23 Jan 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इससे भारतीय टीम एक सप्ताह तक क्वारनटीन रहेगी। इस बात की जानकारी टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने दी। गेंदबाजी कोच ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में हमने शानदार काम किया है। मगर अब इंग्लैंड सीरीज की तरफ देखना है। हमारे पास इसके लिए प्लान होने चाहिए। सीरीज से पहले हमें क्वारंटीन रहना होगा और तभी इसकी योजना बनाई जाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए हर मैच एक चुनौती है। मैं दावे के साथ नहीं कह सकता है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। मगर हमें अपना बेस्ट करना है।
विज्ञापन
पांच फरवरी को पहला टेस्ट
बता दें कि दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी से चेन्नई में होगी। दूसरा टेस्ट भी यहीं खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 13 फरवरी से होगी। दोनों टेस्ट एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। मेजबान संघ टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
...तो क्या दर्शकों के बिना होंगे मैच?
तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सचिव आर एस रामास्वामी के अनुसार दो टेस्ट मैच कोविड-19 हालातों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के मुताबिक दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हां, वायरस से उत्पन्न हालात को देखते हुए बचाव के उपाय के तहत दर्शकों को दो टेस्ट मैचों में स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं
गौरतलब है कि साथ ही 20 जनवरी की तारीख को एक सर्कुलर टीएनसीए सदस्यों को भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि मैचों को दर्शकों के बिना खेलने का फैसला बीसीसीआई के साथ लिया गया है। सर्कुलर के अनुसार, 'कोरोना महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है।'
टीमों के 27 जनवरी तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि टीमों के 27 जनवरी तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। केंद्र सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि आउटडोर खेल गतिविधियां मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ कराई जा सकती हैं।