फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Test match: Shardul would be good all rounder

भारत vs इंग्लैंड टेस्ट मैच : शार्दुल बन सकते हैं अच्छे ऑलराउंडर, देने होंगे पर्याप्त मौके- अरुण

Thu, 13 May 2021 08:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 08:00 AM IST
सार

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि शार्दुल ठाकुर के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने की क्षमता है। इसकी टीम को जरूरत है क्योंकि हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। पंड्या को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
India vs England Test match: Shardul would be good all rounder
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

विस्तार

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि शार्दुल ठाकुर के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने की क्षमता है। इसकी टीम को जरूरत है क्योंकि हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। पंड्या को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘उन्हें (ऑलराउंडर को) ढूंढना चयनकर्ताओं का काम है और फिर हम उनको निखार सकते हैं। शार्दुल ने साबित किया है कि वह ऑलराउंडर बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने शानदार काम किया।’ 

विज्ञापन


आदर्श स्थिति में कहूं तो हां (हमें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर तैयार करने की जरूरत है)। कुछ मौजूद हैं (घरेलू क्रिकेट में) क्योंकि हम हमेशा भारतीय टीम के साथ रहते हैं इसलिए हमें घरेलू ऑलराउंडरों को देखने का मौका नहीं मिलता।’ ठाकुर भी उन्हें गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में देखने की इच्छा जता चुके हैं। इंग्लैंड के आगामी दौरे पर उन्हें पर्याप्त  की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में रोटेट करेंगे पेसरों को 
जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के लंबे समय तक खेल का हिस्सा बना रहने की संभावना है। ऐसे में अरुण ने कहा कि इंग्लैंड दौरे के दौरान सभी छह तेज गेंदबाजों को रोटेट किया जाएगा क्योंकि टीम अपने खिलाड़ियों के काम के बोझ का प्रबंधन करेगी। भारत को इंग्लैंड दौरे पर छह टेस्ट खेलने हैं जिसकी शुरुआत 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के साथ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से टेस्ट नहीं खेला है हार्दिक ने
हार्दिक ने पिछला टेस्ट 2018 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खेला था। वह 2019 से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। हाल में आईपीएल में भी उनके कंधे में हल्की चोट लगी थी। अरुण ने स्वीकार किया कि पंड्या जैसे अच्छे विकल्प की तलाश करना बेहद मुश्किल काम है। उन्होंने कहा,‘काश सिर्फ चाहने से हम इस तरह का गेंदबाज तैयार कर लेते। हार्दिक असाधारण प्रतिभा है लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें पीठ का ऑपरेशन कराना पड़ा और इसके बाद वापसी करना आसान नहीं रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया लेकिन वह लगातार गेंदबाजी करे इसके लिए हमें बेहतर प्रबंधन करना होगा और उसे मजबूत बनाने पर काम करना होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed