{"_id":"6a489d7d21d0696e910637c3","slug":"india-vs-england-t20-vaibhav-sooryavanshi-drops-cryptic-post-amid-intense-india-debut-debate-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs ENG: क्या दूसरे टी20 मैच से डेब्यू करने जा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? क्रिप्टिक पोस्ट से मिले संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND Vs ENG: क्या दूसरे टी20 मैच से डेब्यू करने जा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? क्रिप्टिक पोस्ट से मिले संकेत
Sat, 04 Jul 2026 11:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:13 AM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। अब इस युवा बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिये इन संभावनाओं को बल दिया है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Vaibhav Sooryavanshi X
विस्तार
आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में मौका नहीं मिलने के बाद क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच से डेब्यू का मौका मिलेगा? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वैभव ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट डाला जिससे संकेत मिले हैं कि वह इस मैच में खेलने उतर सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन मैचों से नहीं मिल रहा मौका
भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, जहां टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची। 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा, जो भारतीय बल्लेबाजी के बाद बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि, अब इस युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा इशारा किया है, जिससे लग रहा है कि आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उनका समय आ गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'नया अध्याय'। उनके इस पोस्ट को सीनियर भारतीय टीम में उनके डेब्यू का एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। हालांकि, वह डेब्यू कर पाते हैं या नहीं, ये तो टॉस के दौरान ही पता चलेगा। लेकिन उनके इस पोस्ट से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

New Chapter 🌪️ pic.twitter.com/xNOBTtSVOT
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) July 3, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव के डेब्यू पर क्या बोले कोच मोर्कल
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मोर्ने मोर्केल का बयान बड़ा संकेत लेकर आया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का खुलकर बचाव किया और चयन को लेकर टीम की सोच भी साफ कर दी। मोर्केल ने संकेत दिए हैं कि टीम प्रबंधन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होने के उत्साह के बावजूद सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अपना भरोसा बनाए रखेगा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है।

सैमसन और अभिषेक पर बना रहेगा टीम का भरोसा?
मोर्केल ने कहा कि अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं, जबकि संजू सैमसन विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैमसन का आईपीएल सीजन भी शानदार रहा था। उन्होंने कहा कि कोचिंग स्टाफ के लिए खिलाड़ियों पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। उनके मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी का टीम के दरवाजे पर दस्तक देना उत्साहजनक है, लेकिन बाकी खिलाड़ियों को भी यह संदेश मिलना चाहिए कि टीम प्रबंधन उनका पूरा समर्थन करता है। मोर्केल ने स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन बल्लेबाजों की बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना था कि केवल किसी नए खिलाड़ी को खिलाने के लिए दूसरे खिलाड़ियों की भूमिका बदलना सही फैसला नहीं होगा।