{"_id":"6a43d6a0e97c3b6cfc090982","slug":"india-vs-england-t20-series-indian-captain-shreyas-iyer-tightlipped-on-vaibhav-sooryavanshi-debut-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या जारी रहेगा वैभव का इंतजार?: श्रेयस ने सूर्यवंशी के डेब्यू पर नहीं खोले पत्ते, कोर टीम के समर्थन पर जोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या जारी रहेगा वैभव का इंतजार?: श्रेयस ने सूर्यवंशी के डेब्यू पर नहीं खोले पत्ते, कोर टीम के समर्थन पर जोर
Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। एक बार फिर चर्चा इस बात पर है कि वैभव सूर्यवंशी को इसमें मौका मिलेगा या नहीं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने हालांकि, वैभव के डेब्यू को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
विज्ञापन
श्रेयस और वैभव
- फोटो : BCCI
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे पहले टी20 मैच से पूर्व भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। अय्यर का मानना है कि कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना और उन्हें टीम में सुरक्षित माहौल देना बेहद महत्वपूर्ण है। 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जब से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम में चुना गया है, तब से उनके डेब्यू को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए भारत को संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वैभव को लेकर क्या मिल रहे संकेत?
- भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
- इसके बाद वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ लिया था।
- सुनील गावस्कर और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने खुलकर वैभव को मौका देने की पैरवी की थी।
- टीम प्रबंधन के बयान के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी संकेत दिए हैं कि वैभव को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी टीम के मुख्य स्तंभ'
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को चेस्टर ली में होगा। इससे पहले श्रेयस ने कहा, टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ किसी एक ने किया हो। लेकिन हमें ऐसा अवसर और सुरक्षा का माहौल बनाना होगा जिससे आगे आने वाले टूर्नामेंट के लिए हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़े। जिन खिलाड़ियों ने पिछला विश्व कप जीता है, उन्हें निश्चित रूप से पता है कि टी20 कैसे खेला जाता है। वे लगातार इस प्रारूप के मुख्य स्तंभ रहे हैं, इसलिए उनका समर्थन करना बहुत जरूरी है।

टीम संयोजन का नहीं किया खुलासा
यह पूछने पर कि क्या वैभव पहले मैच से डेब्यू कर सकते हैं? इस पर अय्यर ने कहा, किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है। हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे। यह काफी गोपनीय है। हम टीम में इस पर बात करते हैं। हम सभी को नहीं पता सकते कि क्या संयोजन लेकर उतरेंगे क्योंकि इससे विरोधी टीम को भी पता चल जाएगा। वह युवा खिलाड़ी हैं और जब भी उसे मौका मिलेगा, वह अच्छा खेलेगा।
अय्यर ने इस बात से भी इनकार किया कि सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए बाहर से भी मांग आ रही है। उन्होंने कहा, मैने ऐसा कुछ नहीं देखा। मुझे सच में नहीं पता। मैं समाचार नहीं देखता और न ही सोशल मीडिया। मैने कुछ नहीं सुना।

आयरलैंड से हार पर क्या बोले श्रेयस?
आयरलैंड दौरे से भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले अय्यर ने उस सीरीज में मिली हार को निराशाजनक बताया। अय्यर ने कहा, वह हार शर्मनाक नहीं थी, बल्कि हमारे लिए निराशाजनक थी क्योंकि हमें उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड इतना बेहतरीन खेल दिखाएगा। उन्होंने हर विभाग में हमें पछाड़ दिया। उन्हें मैदान के डाइमेंशन्स का बहुत अच्छा अंदाजा था, जबकि हम मैदान, उसके आकार और विकेट के मिजाज का सही विश्लेषण और प्लानिंग करने में पीछे रह गए। उन्हें इसका श्रेय जाता है, लेकिन हमने उस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है। यहां से हमारे लिए एक बिल्कुल नया अध्याय शुरू हो रहा है।
अय्यर ने आगे कहा कि टीम के कुछ खिलाड़ी पहले भी इंग्लैंड में खेल चुके हैं और यहां की परिस्थितियों, रणनीतियों व मैदान से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में भारतीय टीम इस कड़ी और चुनौतीपूर्ण सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है।