फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england semi final live score card updates at women t20 world cup 2018

वर्ल्ड टी-20: खिताब जीतने का ख्वाब फिर अधूरा, भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली मात

Fri, 23 Nov 2018 07:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
india vs england semi final live score card updates at women t20 world cup 2018

एमी जोंस (53), एन. स्किवर (52) की नाबाद अर्धशतकीय पारी और नाइट नाइट (3) की धारदार गेंदबाजी के दम पर आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


वर्ल्ड टी-20: हरमन ने की करियर की सबसे बड़ी भूल, मिताली राज को टीम से बाहर कर गंवाया सेमीफाइनल
विज्ञापन


इंग्लैंड ने भारत की 113 रन की चुनौती को 8 विकेट और 17 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ विश्व कप में भारत का सफर यहीं समाप्त हुआ। अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड टी-20: वेस्टइंडीज से बदला पूरा कर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 71 रन से जीता सेमीफाइनल

इंग्लैंड की इस जीत के सबसे बड़े हीरो एमी जोंस, एन. स्कीवर और हीथर नाइट रहे। जोंस ने जहां 45 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन की विजयी पारी खेली। वहीं स्कीवर ने 40 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 52 रन जड़े। इससे पहले ही नाइट ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन अहम विकेट चटकाए।

बता दें कि 113 रन की चुनौती को डिफेंड करने में जुटी टीम इंडिया को पहले ही ओवर में राधा यादव ने सफलता दिलाई। राधा ने इंग्लैंड की ओपनर बायुमोंट (1) को अरुंधिति रेड्डी के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भारत को दूसरी बड़ी सफलता दीप्ति शर्मा ने डेनियल व्याट (8) का विकेट लेकर दिलाई। दीप्ति ने व्याट को रोड्रिगेज के हाथों कैच आउट करवाया।


वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना को एक्लेस्टोन ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया। मंधाना ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।

मंधाना के आउट होने के बाद दूसरी ओपनर तानिया भाटिया भी बहुत देर तक संघर्ष नहीं कर पाईं। भाटिया (11) नाइट की गेंद पर स्किवर को अपना कैच थमा बैठी। इसके बाद भारत की पारी बिखरती चली गई।

भारतीय महिलाओं ने आखिरी 8 विकेट महज 28 रन के भीतर गंवा दिए। रोड्रिगेज (26), कृष्णमूर्ति (2) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) रन बनाकर डगाउट निकल गई। हरमनप्रीत और कृष्णमूर्ति का विकेट गॉर्डन ने चटकाया।

इसके बाद भारत को हेमलता (1) और अनुजा पाटिल (0) के रूप में लगातार दो झटके लगे। नाइट ने अपने दूसरे ही ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दोनों का विकेट चटकाया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आईं।

राधा यादव (4) और अरुंधति रेड्डी (6) के रूप में भारत का क्रमश: 8वां और 9वां विकेट गिरा। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा (7) भी रन आउट हो गई और टीम इंडिया की पारी 112 रन के स्कोर पर सिमट गई।

इंग्लैंड की तरफ से हीथर नाइट (3) और केएल गॉर्डन (3) ने बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम इंडिया को 19.3 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट कर दिया था। टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक स्कोर स्मृति मंधाना (34) ने किया।

इस प्रकार है दोनों टीम

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, अरुंधति रेड्डी और डायलान हेमलता।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बायुमोंट, डेनियल व्याट, एन स्किवर, एल विनफील्ड, एई जोन्स, ए.श्रबसोल, डंक्ली, एस.एक्लेस्टोन, डी.हेजल, केएल गॉर्डन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed