{"_id":"69a98f81d536dd7aa20dd35d","slug":"india-vs-england-semi-final-abhishek-sharma-vs-off-spin-in-t20-world-cup-2026-record-and-stats-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक का बल्ला क्यों खामोश?: टूर्नामेंट में तीसरी बार बने ऑफ स्पिनर का शिकार, नहीं दिला पा रहे बड़ी शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभिषेक का बल्ला क्यों खामोश?: टूर्नामेंट में तीसरी बार बने ऑफ स्पिनर का शिकार, नहीं दिला पा रहे बड़ी शुरुआत
Thu, 05 Mar 2026 07:43 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:43 PM IST
सार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ सस्ते में आउट हुए और टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए मौजूदा टी20 विश्व कप अच्छा नहीं जा रहा है। अभिषेक टूर्नामेंट में शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक पांच पारियों में तीसरी बार ऑफ स्पिनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। यह साफ है कि वह विश्व कप में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत ने नहीं किया प्लेइंग-11 में बदलाव
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। अभिषेक की फॉर्म को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बरकरार रखा था। हालांकि, एक बार फिर अभिषेक ने निराश किया और वह सेमीफाइनल में नौ रन बनाकर आउट हुए।

ऑफ स्पिनर के खिलाफ कर रहे संघर्ष
अभिषेक टी20 विश्व कप में ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। मौजूदा टूर्नामेंट की पांच पारियों में अभिषेक ने ऑफ स्पिनरों के खिलाफ 27 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.40 का रहा और उन्होंने 9.66 के औसत से बल्लेबाजी की। वहीं, ऑफ स्पिनर के खिलाफ अभिषेक तीसरी बार अपना विकेट गंवा बैठे। सेमीफाइनल में अभिषेक विल जैक्स का शिकार बने।

मौजूदा टूर्नामेंट में जड़ा सिर्फ एक अर्धशतक
मौजूदा टी20 विश्व कप में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक पहले तीन मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। तबीयत खराब होने के कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे, जबकि अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक ने 15 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले में 55 रन की पारी खेली थी। ऐसा लग रहा था कि अब अभिषेक अपनी खोई लय वापस हासिल कर लेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 10 रन बनाए और अब नौ रन पर ही पवेलियन लौट गए।