फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs england, 2nd odi.

रैना और जडेजा के कमाल ने दिलाई टीम इंडिया को जीत

Thu, 28 Aug 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs england, 2nd odi.

टेस्ट सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में जोरदार खेल दिखाया और कार्डिफ में दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को डकवर्थ-लुइस के आधार पर 133 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद कर दिया गया था।

विज्ञापन


मैच का ताजा स्कोर जानने के लिए करें
विज्ञापन


भारत से मिले 47 ओवर (संशोधित) में 295 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 38.1 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से सुरेश रैना ने आलराउंड प्रदर्शन किया, पहले बल्ले से 100 रनों की शतकीय पारी खेली, फिर गेंदबाजी में एक सफलता भी हासिल की। जबकि इंग्लैंड की ओर से ओपनर एलेक्स हेल्स ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले खराब शुरुआत के बाद उबरते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। भारत की ओर से रैना (100) के अलावा ओपनर रोहित शर्मा (52) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (52) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। रैना ने अपनी शतकीय पारी में 75 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोग्स ने 52 रन देकर 4 विकेट झटके।

कोहली फिर नाकाम, फॉरमेट बदला पर नहीं बदला फॉर्म

LIVE: india vs england, 2nd odi.

इंग्लैंड से पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम इंडिया के लिए शिखर धवन (11) और रोहित शर्मा ने बेहद संयम के साथ पारी की शुरुआत की और 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए। लेकिन अगले ओवर में टीम इंडिया को दोहरा झटका लग गया।

आठवें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन क्रिस वोग्‍स की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। धवन की जगह क्रीज पर आए विराट कोहली भी इसी ओवर में खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। वह अपनी तीसरी गेंद पर प्वाइंट पर एलिस्टर कुक को कैच थमा बैठे।

टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से नाकाम रहे कोहली को आस थी कि वह वनडे सीरीज में फॉर्म में लौट सकेंगे, लेकिन इस मैच में भी वह खाता नहीं खोल सके। कोहली ने इस दौरे में अब तक खेली 11 पारियों में 1, 8, 25, 0, 39, 28, 0, 7, 6, 20 और 0 रन बनाए हैं, जिसमें 3 बार खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली की तरह धवन भी इस मैच में असफल रहे थे।

रोहित ने रहाणे संग टीम को संकट से उबारा

LIVE: india vs england, 2nd odi.
शिखर धवन और विराट कोहली का विकेट एक ही ओवर में गंवाने के बाद टीम इंडिया को एक साझेदारी की जरूरत थी, जिसे ओपनर रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।

इस साझेदारी के दौरान रोहित ने अपना अर्धशतक भी लगाया। हालांकि उन्होंने 82 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 52 रन पर वह अपना विकेट गंवा ‌बैठे। वह जेम्स ट्रेडवेल की गेंद पर क्रिस वोग्स के हाथों लपके गए।

इससे पहले रहाणे को भी ट्रेडवेल ने अपना पहला शिकार बनाया। बेहतरीन बल्‍लेबाजी कर रहे रहाणे 41 रनों के निजी स्कोर पर स्टंप आउट हुए। बाद में सुरेश रैना ने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की। धोनी ने भी 52 रन बनाए।

शमी के 'डबल ब्लास्ट' से 'झुलसा' था इंग्लैंड

LIVE: india vs england, 2nd odi.
भारतीय पारी के बाद बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी समय से शुरू नहीं हो सकी। आधे घंटे तक खेल रूकने के बाद डकवर्थ-लुइस के आधार पर मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 47 ओवर में 295 रनों का संशोधित लक्ष्य रखा गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जोरदार शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। इंग्लैंड का स्‍कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 53 रन था, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 11वें ओवर में 4 गेंदों के अंतराल पर दोहरा झटका देते हुए कप्तान एलिस्‍टर कुक (19) और इयान बेल (1) को आउट करा दिया।

शमी के इस दोहरे झटके के बाद मेजबान टीम संकट में आ गई और मैच में उसे आगे एक भी बड़ी साझेदारी कभी नहीं ‌मिली। भुवनेश्वर कुमार ने जोई रुट (4) को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शीर्ष क्रम के 3 विकेट झटकने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर जमकर दबाव बनाया।

'सर' जडेजा का चला जादू, झटके 4 विकेट

LIVE: india vs england, 2nd odi.
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे और अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना के शिकार बनने वाले रवींद्र जडेजा ने तेज गेंदबाजों की सफलता को जारी रखते हुए मैच में कुल 4 विकेट निकाले। उन्होंने अपनी सफलता की शुरुआत ओपनर एलेक्स हेल्स (40) को कैच आउट कराकर की।

इसके बाद उन्होंने जोस बटलर (2), बेन स्टोक्स (23) और क्रिस वोग्स (20) को अपनी गेंद पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

बीच-बीच में आर अश्विन (2 विकेट) और पार्ट टाइम गेंदबाज सुरेश रैना (1 विकेट) ने भी विकेट झटककर भारत का काम आसान किया। अश्विन ने 39वें ओवर की पहली गेंद पर जेम्स ट्रेडवेल (10) को जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड की पारी 161 रनों पर समेट दी। इसके साथ ही भारत ने इस दौरे पर लगातार हार के सिलसिले को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed