फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England preview prediction and predicted xi of fourth t20 international

'करो या मरो' की लड़ाई में भारत: सीरीज बचाने की चुनौती, पांच मैच की श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे

Thu, 18 Mar 2021 08:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Mar 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
India vs England preview prediction and predicted xi of fourth t20 international
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

तीन में से दो मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहा भारत गुरुवार को चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टीम साथ ही चाहेगी कि अगर वह टॉस गंवाती है तो यह मैच के नतीजे में निर्णायक साबित नहीं हो।

विज्ञापन


मौजूदा श्रृंखला में अब तक टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने आसान जीत दर्ज की हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली हालांकि लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। उनका कहना है इस साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम लक्ष्य का पीछा करे या पहले बल्लेबाजी करे, उसे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

विज्ञापन

केएल की फॉर्म चिंता का सबब

India vs England preview prediction and predicted xi of fourth t20 international
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो दो मैच गंवाए हैं उसमें टीम को पावर प्ले में जूझना पड़ा, जिसके कारण टीम के अंतिम स्कोर पर असर पड़ा जबकि दोनों ही मैचों में एक बल्लेबाज (क्रमश: श्रेयस अय्यर और विराट कोहली) ने शानदार प्रदर्शन किया। लोकेश राहुल की खराब फार्म का खामियाजा भी भारत को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन कोहली स्पष्ट कर चुके हैं कि कर्नाटक का यह बल्लेबाज और रोहित शर्मा सलामी जोड़ी के रूप में उनकी प्राथमिकता हैं।

इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाजों मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने पहले छह ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। ये दोनों विकेट से अतिरिक्त उछाल हासिल करके भारतीय बल्लेबाजों को दुविधा में डालने में सफल रहे हैं। तीसरे मैच के बाद कोहली के बयान पर गौर करें तो हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर के साथ टीम में एक अन्य ऑलराउंडर को जगह मिल सकती है और वह पदार्पण का इंतजार कर रहे राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल में से कोई एक हो सकता है।

भारत की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

India vs England preview prediction and predicted xi of fourth t20 international
जोस बटलर - फोटो : twitter@ICC

कोहली ने तीसरे मैच में 77 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे और जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत ने जब बाद में गेंदबाजी की तो टीम के नंबर एक स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दोनों मुकाबलों में रन लुटाए।

ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या की वापसी प्रभावी रही है, लेकिन वह अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए पहली श्रृंखला खेल रहे भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन टीम को उनसे उम्मीद है कि वह नई गेंद से नियमित विकेट चटकाएं। भारत के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक प्रभावित किया है, जिन्होंने 6.95 प्रति ओवर की प्रभावी इकोनॉमी रेट के साथ चार विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

India vs England preview prediction and predicted xi of fourth t20 international
जॉनी बेयरस्टो

भारत की तरह इंग्लैंड भी हर तरह के हालात में जीत दर्ज करना चाहता है और टीम पिछले मैच में जीत से उत्साहित होगी। बटलर की फॉर्म में वापसी भारत के लिए चिंता का विषय होगी क्योंकि जिस दिन यह बल्लेबाज लय में होता है तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। भारत के खिलाफ दो टेस्ट में बुरी तरह नाकाम रहे जॉनी बेयरस्टो ने मंगलवार को मनोबल बढ़ाने वाली नाबाद 40 रन की पारी खेली। इंग्लैंड को अब दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान के फॉर्म में लौटने का इंतजार है। भारत को अगर दुनिया की नंबर एक टीम को गुरुवार रात को श्रृंखला जीतने से रोकना है तो विशेष प्रयास करना होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुलठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, ईशान किशन।

इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed