फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Mohammed Siraj and Sam Curran involved in argument Kohli plays pacifier Watch video

IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट के दौरान आपस में भिड़े सैम-सिराज, विराट ने कराया शांत, देखें वीडियो

Sun, 08 Aug 2021 10:25 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 08 Aug 2021 10:25 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत को मैच जीतने के लिए 157 रन बनाने हैं। टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपसी टकराहट देखने को मिली। भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन एक दूसरे से मैदान पर भिड़ गए। 

विज्ञापन
India vs England Mohammed Siraj and Sam Curran involved in argument Kohli plays pacifier Watch video
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत को मैच जीतने के लिए 157 रनों की दरकार है और उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 208 रन बनाए जिसके चलते भारत को 209 रनों का टारगेट मिला। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग्स में एक विकेट पर 57 रना लिए। इस दौरान चौथे दिन मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली। 

विज्ञापन


टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस दौरान सिराज और सैम ने एक दूसरे को कुछ कहा। दोनों खिलाड़ियों के दरम्यान यह बातचीत उस वक्त हुए जब सैम करन ने सिराज की गेंद पर चौका लगाया। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत आगे बढ़ती खुद कप्तान विराट कोहली ने आकर शांत कराया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना इग्लैंड की पारी के 74वें ओवर में हुई। घरेलू टीम जो रूट के 21वें शतक से काफी खुश थी। रूट और सैम की वजह से इंग्लिश टीम ने 150 से ज्यादा रनों की लीड लेने में सफल रही। इंग्लिश टीम की पारी का 74वां ओवर मोहम्मद सिराज फेंकने आए। उस समय सैम करन उनके सामने थे। इस दरम्यान सिराज ने एक शॉर्ट और वाइड गेंद डाली जिस पर सैम करन ने चौका जड़ दिया। जिसके बाद मोहम्मद सिराज उनके पास गए और कुछ कहा। 

इसके बाद सैम करन ने भी कुछ कहा। उनकी बात से ऐसा लग रहा था कि वह सिराज को कह रहे हैं कि वापस जाओ गेंदबाजी करो। उनके कहने का अंदाज सिराज को अच्छा नहीं लगा और वह गुस्सा हो गए। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत आगे बढ़ती खुद कप्तान विराट कोहली ने आकर शांत किया। इसके बाद अगले ओवर में सैम करन ने एक बार फिर सिराज की गेंद पर चौका लगाया। हालांकि मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम करन का विेकेट लेने में सफल नहीं हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed