फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 99/3

Wed, 24 Feb 2021 10:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Feb 2021 10:17 PM IST
खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जा रहा है। पिंक बॉल में दूधिया रोशनी के नीचे आज गिरे 13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए। स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट खोकर 99 रन बना लिए। भारत अब सिर्फ 13 रन ही पीछे है। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर नाबाद है। इससे पहले अक्षर और अश्विन ने मिलकर 10 में से नौ अंग्रेजों को आउट किया और इंग्लिश पारी 112 रन पर समेट दी।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score IND vs ENG 3rd Test Match News Day 1 Scorecard Updates in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @BCCI

लाइव अपडेट

10:14 PM, 24-Feb-2021

13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए

पिंक बॉल में दूधिया रोशनी के नीचे आज गिरे 13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए। आज गिरे भारत के तीन में से दो विकेट इंग्लिश स्पिनर जैक लीच ने लिए तो इससे पहले अक्षर और अश्विन ने मिलकर 10 में से नौ अंग्रेजों को आउट किया और इंग्लिश पारी 112 रन पर समेट दी। अक्षर पटेल को छह विकेट मिले। लगातार दूसरे मैच में फाइव विकेट हॉल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। रवि अश्विन ने तीन तो इशांत शर्मा के खाते में एक सफलता आई।
10:10 PM, 24-Feb-2021

पहले दिन का खेल खत्म

स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट खोकर 99 रन बना लिए। भारत अब सिर्फ 13 रन ही पीछे है। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर नाबाद है।
विज्ञापन
09:57 PM, 24-Feb-2021

भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट आउट

दिन के खेल में कुछ ही मिनट शेष थे, तभी स्पिनर जैक लीच ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की मैच में वापसी करवा दी। 58 गेंद में विराट ने 27 रन की पारी खेली। लैंथ गेंद को कट मारने के प्रयास में बल्ले का निचला किनारा लगा और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। बाएं हाथ के धीमे गेंदबाज ने अपना काम कर दिया। अब रहाणे नए बल्लेबाज। 
09:49 PM, 24-Feb-2021

भारत का स्कोर 100 रन के करीब

32 ओवर में भारत ने 98 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 57 और विराट कोहली 27 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं।
09:39 PM, 24-Feb-2021

24 रन पर विराट का कैच छूटा

एंडरसन और विराट की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। 29.1 ओवर में इंग्लैंड के पास एक सुनहरा मौका था। हालांकि उतना ही कठिन भी था। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल पर विराट ने शॉट खेलना चाहा, लेकिन अतिरिक्त बाउंस ने उन्हें परेशान किया। वहां मुस्तैद ओली पोप ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 30 ओवर में भारत का स्कोर 91/2 विराट कोहली (24) और रोहित शर्मा (53)
09:29 PM, 24-Feb-2021

रोहित-विराट के बीच 50 रन की साझेदारी

65 गेंदों में भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी को संभाला। इस दौरान रोहित शर्मा ने 28 तो विराट कोहली ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 PM, 24-Feb-2021

रोहित शर्मा का 12वां टेस्ट अर्धशतक

63 गेंद में आठ चौके की मदद से हिटमैन ने यह पचासा लगाया। पिछले मैच में भी उनके बल्ले से रन निकले थे। भारतीय सरजमीं पर सात शतक जमा चुके रोहित क्या आठवां शतक पूरा कर पाएंगे? 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/2 रोहित शर्मा (50) और विराट कोहली (19)
08:50 PM, 24-Feb-2021

भारत का स्कोर 50 रन

दूधिया रोशनी के नीचे भारतीय बल्लेबाज अपना तीसरा और घर में दूसरा मैच खेल रहे हैं। छह साल बाद इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/2 रोहित शर्मा (33) और विराट कोहली (5)
08:43 PM, 24-Feb-2021

आर्चर की पिटाई जारी

तीसरी और आखिरी गेंद में चौका लगाने के बाद रोहित शर्मा 31 रन पर पहुंच गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/2
08:31 PM, 24-Feb-2021

भारत को लगातार झटके

शुभमन के बाद आए नए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले आउट, उन्हें जैक लीच ने LBW किया। भारत ने 34 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। रोहित शर्मा 23 तो विराट कोहली शून्य पर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed