फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को 205 पर समेटने के बाद भारत का स्कोर 24/1

Thu, 04 Mar 2021 05:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Mar 2021 05:02 PM IST
खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले।
भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score IND vs ENG 4th Test Match News Day 1 Scorecard Updates in Hindi England batting starts
रोहित और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:58 PM, 04-Mar-2021

भारतीय गेंदबाजों का फिर चला जादू

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।
04:52 PM, 04-Mar-2021

पहले दिन का खेल खत्म

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत अभी भी 181 रन पीछे है।
विज्ञापन
04:44 PM, 04-Mar-2021

एंडरसन ने पांच ओवर में बिना कोई रन के एक विकेट लिया

अपने पहले स्पैल में एंडरसन लगातार पांच ओवर मेडन फेंक कर गए। किसी मशीन की तरह गेंदबाजी कर रहे थे। पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट उन्होंने चटकाया। 39 की उम्र में भी गजब की एक्यूरेसी।

04:39 PM, 04-Mar-2021

रोहित से आगे निकले पुजारा

जैक लीच को थर्ड मैन पर पुजारा ने चौके के लिए खेला। गेंद का इंतजार किया फिर बेहद देरी से खेला शॉट तेजी से बाउंड्री की ओर निकल गया। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1 रोहित शर्मा (5) और पुजारा (8) 

04:31 PM, 04-Mar-2021

16वीं गेंद पर पुजारा ने खोला खाता

पहले ओवर में शुभमन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा को पहला रन बनाने के लिए छह ओवर लग गए। अपनी 16वीं गेंद पर जैक लीच को दो रन के लिए खेला और अपना खाता  खोला। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1

04:25 PM, 04-Mar-2021

पूरी सावधानी से खेल रहे पुजारा-रोहित

अंतिम ओवर्स में भारत कोई विकेट नहीं गंवाना चाहता है। रोहित शर्मा अच्छे नजर आ रहे हैं। पुजारा को तो भारत की नई दीवार ही कहा जाता है। इस वक्त रन नहीं बल्कि विकेट बचाना भारत की प्राथमिकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 04-Mar-2021

विराट कोहली पैड पहनकर तैयार

विराट कोहली पूरी तरह तैयार है इसका मतलब साफ है कि अगर यहां रोहित, पुजारा में से कोई आउट होता है तो नाइट वॉचमैन नहीं आएंगे। नौ ओवर का खेल शेष।

04:11 PM, 04-Mar-2021

रोहित ने चौके से अपना और टीम का खाता खोला

दूसरा ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। नई गेंद के साथ आए स्टोक्स को चौथी बॉल पर रोहित का चौका। शुभमन के बाद पहले ही ओवर में पुजारा को क्रीज पर आना पड़ा था। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 4/0
04:05 PM, 04-Mar-2021

भारत की खराब शुरुआत

शुभमन गिल भारतीय पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हुए। महान अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें LBW किया। रिव्यू भी भारत के पक्ष में नहीं रहा। सीरीज में दूसरा मौका जब गिल डक पर पवेलियन लौटे।
04:02 PM, 04-Mar-2021

भारत की पहली पारी भी शुरू

जेम्स एंडरसन का सामना करने के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा तैयार। आज 12 ओवर का खेल होना शेष।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed