IND vs ENG 3rd T20: सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार, इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 17 रन से हराया
{"_id":"62cac9cb6eec1057ac63b898","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-3rd-t20i-match-at-nottingham-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 3rd T20: सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार, इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 17 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 10 Jul 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:31 PM IST
खास बातें
India vs England (IND vs ENG) 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 नॉटिंघम में खेला गया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने 17 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:45 PM, 10-Jul-2022
इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हराया
इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 17 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 39 गेंदों पर 77 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 29 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली।जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार की 117 रन की पारी बेकार गई। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन विकेट झटके। वहीं, डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए।
भारत को जब आठ गेंदों पर 25 रन की जरूरत थी, तब सूर्यकुमार आउट हुए। भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम तीन रन ही बना सकी। इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जाएगी।
यह रोहित की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट मिलाकर पिछले 20 मैचों में पहली हार है। रोहित की कप्तानी में भारत इससे पहले नवंबर 2019 में मैच हारा था। तब रोहित कार्यवाहक कप्तान थे। वहीं, नियमित कप्तान बनने के बाद तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित पहला मैच हारे हैं। नवंबर में न्यूजीलैंड के भारत दौरे से रोहित नियमित कप्तान बने थे। तब से लेकर अब तक रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 मैच खेले हैं और 16 में जीत हासिल की। इस मैच में सिर्फ टीम इंडिया हारी है।
10:39 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्यकुमार की तूफानी पारी समाप्त
सूर्यकुमार यादव 55 गेंदों पर 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और छह छक्के लगाए। भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद सात विकेट पर 195 रन है। भारत को अब छह गेंदों पर 21 रन की जरूरत है। भारत को आठवां झटका हर्षल पटेल के रूप में लगा। वे पांच रन बना सके।
विज्ञापन
10:29 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका
18वें ओवर में 173 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। रिचर्ड ग्लीसन ने रवींद्र जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा चार गेंदों पर सात रन बना सके। फिलहाल हर्षल पटेल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 175 रन है। टीम इंडिया को अब 12 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है।10:22 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्यकुमार यादव का शतक
सूर्यकुमार यादव ने 48 गेंदों पर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और 12 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (चार शतक), केएल राहुल (दो शतक), सुरेश रैना (एक शतक) और दीपक हुड्डा (एक शतक) सेंचुरी लगा चुके हैं। 17वें ओवर में भारत को पांचवां झटका भी लगा। डेविड विली ने दिनेश कार्तिक को एल्बीडब्लू आउट किया। कार्तिक छह रन बना सके। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर 102 रन और रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का 17 ओवर में स्कोर पांच विकेट पर 167 रन है। भारत को 18 गेंदों पर 49 रन की जरूरत है।10:14 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: भारत को चौथा झटका
भारत को 16वें ओवर में चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रीस टॉपली ने विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव के साथ 62 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी निभाई। यह चौथे विकेट के लिए टी-20 में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले केएल राहुल और एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 107 रन की साझेदारी निभाई थी। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 155 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 97 रन और दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:06 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्यकुमार-श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 42 गेंदों पर 78 रन और श्रेयस अय्यर 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 55 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 36 गेंदों पर 84 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी
13 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 38 गेंदों पर 65 रन और श्रेयस अय्यर 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 80 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है।09:52 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्यकुमार का अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सूर्या ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर अब तक 65 रन की साझेदारी निभा ली है। 31 पर ही भारत का तीसरा विकेट गिरा था। भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। श्रेयस 17 रन और सूर्यकुमार 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:43 PM, 10-Jul-2022
IND vs ENG Live: सूर्या-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 41 रन और श्रेयस अय्यर 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 30 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों पर दारोमदार है।09:30 PM, 10-Jul-2022