बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर ने कसी कमर, क्वारंटीन खत्म करने के बाद आज से तीन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज से पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, पेसर जोफ्रा आर्चर और ओपनर रोरी बर्न्स अपने ट्रेनिंग सेशन के पहले दौर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छह दिन के कड़े क्वारंटीन नियमों से गुजरने के बाद तीनों क्रिकेटर्स आज से अपना पहला अभ्यास सत्र शुरू करेंगे। तीनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं थे। जबकि, 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचे इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी अभी पृथकवास में ही हैं। बीते दिनों सभी की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
📍 Chennai, India@root66 and the team have arrived in India ahead of our four-match Test series 🇮🇳🏴 pic.twitter.com/GT06p9Ru4u
— England Cricket (@englandcricket) January 27, 2021
लगातार क्रिकेट खेल रहे बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को भारत के लंबे दौरे के मद्देनजर आराम दिया गया था, जबकि बर्न्स पिता बनने की वजह से श्रीलंका दौरे में टीम का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड के मीडिया मैनेजेर डैनी रिबुन ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी रोजाना दो घंटे ही प्रैक्टिस करेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत इंग्लैंड टीम के अन्य सदस्य मैच से तीन दिन पहले ही अभ्यास सत्र शुरू कर पाएंगे। 2 फरवरी से इंग्लिश खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाएंगे।