फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england first t20i manchester match preview

ENGvIND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में अपनी बादशाहत साबित करने उतरेगी 'कोहली ब्रिगेड'

Tue, 03 Jul 2018 05:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
india vs england first t20i manchester match preview
team india

विराट सेना मंगलवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ इस लंबे और कठिन दौरे की शुरुआत करने का होगा। पिछले एक दशक में टीम इंडिया की सीमित ओवरों के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है। वहीं इंग्लैंड ने जोस बटलर, जेसन राय और बेन स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर वनडे और टी-20 मैचों में लय हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


वनडे विश्व कप (2019) में अब 12 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह तैयारी का भी अच्छा मौका होगा। भारत ने इस सीरीज से पहले दो मैचों की टी-20 सीरीज में आयरलैंड पर 72 और 143 रन की जीत दर्ज की है। कोहली अच्छी तरह जानते हैं कि अंग्रेजों की चुनौती काफी कड़ी होगी। 
विज्ञापन


कोहली को छोड़ सारा शीर्षक्रम रंग में : भारतीय टीम के लिए आयरलैंड दौरा अभ्यास मैचों से अधिक कुछ नहीं था। कोहली को छोड़कर शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज रन बनाने में सफल रहे। कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने प्रभावी गेंदबाजी की। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की अंगूठे की चोट टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि वे डेथ ओवरों की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखना रोचक होगा कि उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल दीपक चाहर को पदार्पण का मौका मिलता है या नहीं। हालांकि, सीनियर गेंदबाज उमेश यादव को बुमराह का संभावित विकल्प माना जा रहा है। फरवरी के बाद यह पहला मौका था, जब भारत के  सभी शीर्ष खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों ने आईपीएल के बाद अच्छी वापसी की।

दीपक व क्रुणाल को करना होगा इंतजार : सीरीज की शुरुआत में भारतीय टीम प्रबंधन के तय संयोजन के साथ उतरने की उम्मीद है। अगर किसी एक कलाई के स्पिनर को अंतिम एकादश से बाहर किया जाता है, तो सिद्धार्थ कौल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह फैसला पिच पर निर्भर करेगा, लेकिन मैनचेस्टर के स्तर के हिसाब से दो दिन से काफी अधिक गर्मी पड़ी है। ऐसे में दोनों स्पिनरों को भी मौका मिल सकता है। 

टीम में हार्दिक पांड्या  एकमात्र ऑलराउंडर हैं। इस वजह से उनके भाई क्रुणाल और दीपक चाहर को अपनी बारी के  लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मध्यक्रम में कोहली के अधिक बदलाव करने की उम्मीद नहीं है। कोहली, सुरेश रैना और धोनी मध्यक्रम की रीढ़ हैं, जबकि मनीष पांडे की नजरें चौथे बल्लेबाज के स्थान पर टिकी हैं। कोहली ने आयरलैंड में संकेत दिया था कि टीम में किसी भी स्थान के लिए समान बदलाव होगा। 

इसका मतलब हुआ कि बैकअप सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को बाहर बैठना पड़ सकता है और धोनी के विकल्प दिनेश कार्तिक के साथ भी ऐसा होगा। ऐसी स्थिति में भी पांडे को मौका मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, अगर इस नियम पर चला जाता है तो 50 ओवर के प्रारूप में भारत की तैयारी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि राहुल और कार्तिक इस प्रारूप में मध्यक्रम में बल्लेबाजी के दावेदार हैं।

टीमें : 
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।


इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनी बेयरस्टो, जैक बॉल, जोस बटलर , सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद , जो रूट, जेसन राय, डेविड विली और डेविड मलान। 

नंबर गेम

-20 पिछले टी-20 मैचों में से 15 में जीत दर्ज की है भारतीय टीम ने   

-09 पिछले टी-20 मुकाबलों में से पांच जीते हैं इंग्लैंड की टीम ने 

-11 टी-20 मुकाबले दोनों ने अभी तक खेले हैं जिसमें से भारत ने छह और इंग्लैंड ने पांच जीते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed