फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england fifth day of oval test live scorecard updates

ENGvIND: टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-4 से गंवाई, इंग्लैंड ने कुक को दी विजयी विदाई

Wed, 12 Sep 2018 06:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
india vs england fifth day of oval test live scorecard updates
इंग्लैंड टीम

टीम इंडिया का मंगलवार को इंग्लैंड दौरा शर्मनाक हार के साथ समाप्त हुआ। विराट ब्रिगेड को सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 118 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मेजबान टीम ने अपने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को विजयी विदाई दी। इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 के स्कोर पर घोषित की और विराट ब्रिगेड के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 345 रन पर सिमटी।
विज्ञापन


पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को पहला झटका उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। चौथे दिन तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रहाणे ने केएल राहुल के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी पूरी की और स्कोरबोर्ड पर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। रहाणे (37) मोइन अली की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में कीटोन जेनिंग्स को अपना कैच दे बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अगले ही ओवर में अपना डेब्यू मैच खेल रहे पहली पारी के हीरो हनुमा विहारी भी बिना खाता खोले क्रीज से लौट गए। विहारी बेन स्टोक्स की गेंद पर पर चकमा खा गए और उनका कैच विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो ने पकड़ लिया।

india vs england fifth day of oval test live scorecard updates
ऋषभ पंत

इसके बाद क्रीज पर केएल राहुल के साथ देने उतर ने ऋषभ पंत ने बल्लेबाज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 204 रन की पार्टनरशिप की और मैच में टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा। हालांकि केएल राहुल (149) इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद का शिकार हो गए। राशिद की आश्चार्यजनक गेंद ने राहुल का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। जडेजा ने इस पारी में 20 चौक्के और एक छक्का लगाया।

केएल राहुल के आउट होते ही ऋषभ पंत (114) भी बहुत देर तक अपना संघर्ष जारी न रख सके। आदिल राशिद की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना तरीके का शॉट खेलकर वह अपना कैच मोइन अली को थमा बैठे। पंत ने इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के जड़े।

पंत के बाद क्रीज पर जडेजा का साथ देने उतरे इशांत शर्मा (5) ने इंग्लिश गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। लेकिन सैम करन की बाहर जाती गेंद पर वह बल्ले का किनारा लगा बैठे और उनका कैच विकेट के पीछे बेयरस्टो ने पकड़ लिया। इसके थोड़ी ही देर बार रवींद्र जडेजा (8) भी सैम करन की गेंद पर बेयरस्टो को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद एंडरसन ने मोहम्मद शमी को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई।

india vs england fifth day of oval test live scorecard updates
team india

विराट ब्रिगेड का पांचवां टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली।

वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके साथ ही टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड द्वारा 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही।

india vs england fifth day of oval test live scorecard updates
पुजारा

महज 2 रन के स्कोर पर ही टीम इंडिया अपने शीर्ष 3 विकेट गंवा चुकी थी। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एंडरसन ने शिखर धवन (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (0) को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।

वहीं, पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। 

india vs england fifth day of oval test live scorecard updates
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
सीरीज में भारत का प्रदर्शन 

पांच शीर्ष बल्लेबाज 

बल्लेबाज    मैच    रन    औसत

विराट कोहली    05    593    59.30

लोकेश राहुल    05    299    29.90

चेतेश्वर पुजारा    04    278    39.71

अजिंक्य रहाणे    05    257    25.70

हार्दिक पांड्या    04    164    23.42

पांच शीर्ष गेंदबाज

गेंदबाज    मैच    विकेट    औसत

इशांत शर्मा    05    18    24.27

मोहम्मद शमी    05    16    38.87

जसप्रीत बुमराह    03    14    25.92

आर अश्विन    04    11    32.72

हार्दिक पांड्या    04    10    24.70

-593 रन बनाने वाले कोहली और कुरेन (272 रन, 11 विकेट) संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज बने

-147 रन दूसरी पारी में बनाने वाले  कुक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

-04 चौथे गेंदबाज बने एंडरसन सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा (563) को पीछे छोड़ा। हालांकि वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर आ गए हैं। 

कुरेन दूसरे युवा खिलाड़ी : सैम कुरेन (272 रन और 11 विकेट) एक सीरीज में 250  से ज्यादा रन और दस से ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे क्रिकेटर बने। सीरीज की शुरुआत के समय उनकी उम्र 20 साल 59 दिन थी। सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड भारत के कपिल देव के नाम है। उन्होंने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 329 रन और 17 विकेट झटके थे। तब सीरीज शुरू होने के समय उनकी उम्र 19 साल 329 दिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed