ENGvIND: टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-4 से गंवाई, इंग्लैंड ने कुक को दी विजयी विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया का मंगलवार को इंग्लैंड दौरा शर्मनाक हार के साथ समाप्त हुआ। विराट ब्रिगेड को सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 118 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मेजबान टीम ने अपने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को विजयी विदाई दी। इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 के स्कोर पर घोषित की और विराट ब्रिगेड के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 345 रन पर सिमटी।
पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को पहला झटका उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। चौथे दिन तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रहाणे ने केएल राहुल के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी पूरी की और स्कोरबोर्ड पर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। रहाणे (37) मोइन अली की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में कीटोन जेनिंग्स को अपना कैच दे बैठे।
इसके बाद अगले ही ओवर में अपना डेब्यू मैच खेल रहे पहली पारी के हीरो हनुमा विहारी भी बिना खाता खोले क्रीज से लौट गए। विहारी बेन स्टोक्स की गेंद पर पर चकमा खा गए और उनका कैच विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो ने पकड़ लिया।
इसके बाद क्रीज पर केएल राहुल के साथ देने उतर ने ऋषभ पंत ने बल्लेबाज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 204 रन की पार्टनरशिप की और मैच में टीम इंडिया की उम्मीद को जिंदा रखा। हालांकि केएल राहुल (149) इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद का शिकार हो गए। राशिद की आश्चार्यजनक गेंद ने राहुल का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। जडेजा ने इस पारी में 20 चौक्के और एक छक्का लगाया।
केएल राहुल के आउट होते ही ऋषभ पंत (114) भी बहुत देर तक अपना संघर्ष जारी न रख सके। आदिल राशिद की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना तरीके का शॉट खेलकर वह अपना कैच मोइन अली को थमा बैठे। पंत ने इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के जड़े।
पंत के बाद क्रीज पर जडेजा का साथ देने उतरे इशांत शर्मा (5) ने इंग्लिश गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। लेकिन सैम करन की बाहर जाती गेंद पर वह बल्ले का किनारा लगा बैठे और उनका कैच विकेट के पीछे बेयरस्टो ने पकड़ लिया। इसके थोड़ी ही देर बार रवींद्र जडेजा (8) भी सैम करन की गेंद पर बेयरस्टो को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद एंडरसन ने मोहम्मद शमी को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई।
विराट ब्रिगेड का पांचवां टेस्ट जीतना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली।
वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके साथ ही टीम इंडिया को जीत के लिए 464 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड द्वारा 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही।
महज 2 रन के स्कोर पर ही टीम इंडिया अपने शीर्ष 3 विकेट गंवा चुकी थी। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एंडरसन ने शिखर धवन (1) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (0) को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।
वहीं, पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।
पांच शीर्ष बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत
विराट कोहली 05 593 59.30
लोकेश राहुल 05 299 29.90
चेतेश्वर पुजारा 04 278 39.71
अजिंक्य रहाणे 05 257 25.70
हार्दिक पांड्या 04 164 23.42
पांच शीर्ष गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट औसत
इशांत शर्मा 05 18 24.27
मोहम्मद शमी 05 16 38.87
जसप्रीत बुमराह 03 14 25.92
आर अश्विन 04 11 32.72
हार्दिक पांड्या 04 10 24.70
-593 रन बनाने वाले कोहली और कुरेन (272 रन, 11 विकेट) संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज बने
-147 रन दूसरी पारी में बनाने वाले कुक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया
-04 चौथे गेंदबाज बने एंडरसन सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा (563) को पीछे छोड़ा। हालांकि वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर आ गए हैं।
कुरेन दूसरे युवा खिलाड़ी : सैम कुरेन (272 रन और 11 विकेट) एक सीरीज में 250 से ज्यादा रन और दस से ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे क्रिकेटर बने। सीरीज की शुरुआत के समय उनकी उम्र 20 साल 59 दिन थी। सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड भारत के कपिल देव के नाम है। उन्होंने 1978/79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 329 रन और 17 विकेट झटके थे। तब सीरीज शुरू होने के समय उनकी उम्र 19 साल 329 दिन थी।