{"_id":"6028c28937056542531df6da","slug":"india-vs-england-cheteshwar-pujara-will-not-be-fielding-day-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए परेशान करने वाली खबर, जानें आज क्यों मैदान पर नहीं उतरेंगे पुजारा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए परेशान करने वाली खबर, जानें आज क्यों मैदान पर नहीं उतरेंगे पुजारा?
Sun, 14 Feb 2021 11:56 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली के साथ चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : social media
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण रविवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी में क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरेंगे। पुजारा ने 58 गेंदों का सामना करके 21 रन बनाए थे। भारतीय टीम के सुबह के सत्र में 329 रन पर आउट होने के बाद पुजारा की जगह सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने क्षेत्ररक्षण किया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, 'इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। बाद में उन्हें दर्द महसूस हुआ। वह आज क्षेत्ररक्षण नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara was hit on his right hand while batting on Day 1 of the second @Paytm Test against England at Chepauk. He felt some pain later. He will not be fielding today. #INDvENG pic.twitter.com/k0KkFOiHVC
— BCCI (@BCCI) February 14, 2021
विज्ञापन
पुजारा ने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विशेषकर ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच में कई गेंदें अपने शरीर पर झेली थी, लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और भारत की शानदार जीत में अहम योगदान दिया। दूसरे टेस्ट की बात करें तो आज रविवार को मैच का दूसरा दिन खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत के 329 रन के जवाब में इंग्लिश टीम बिखरती नजर आ रही है।