फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England: BCCI Keen To Get Fans Back In Stands For T20Is

INDvENG: दर्शकों के साथ हो सकती है T-20 सीरीज, टेस्ट श्रृंखला खाली स्टेडियम में होगी!

Sun, 24 Jan 2021 12:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Jan 2021 12:46 PM IST
सार

टीमों के 27 जनवरी तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 परीक्षण कराना होगा। केंद्र सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि आउटडोर खेल गतिविधियां मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
India vs England: BCCI Keen To Get Fans Back In Stands For T20Is
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नया साल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए नई खुशियां लेकर आया है। पहले तो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा। अब खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की इजाजत दी जा सकती है। टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से अहमदाबाद से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में बीसीसीआई यह प्रयोग करने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम निर्णय अब भी सरकार को ही लेना है, लेकिन हम स्टेडियम में खाली पड़ी सीट्स को भरना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि कम से कम स्टेडियम क्षमता का 50 प्रतिशत हिस्सा टी-20 के रोमांच का साक्षी बने।

विज्ञापन

खाली स्टेडियम में होंगे शुरुआती दो टेस्ट

India vs England: BCCI Keen To Get Fans Back In Stands For T20Is
भारत बनाम इंग्लैंड

इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है, जिसके शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है। बीसीसीआई निर्देश के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच पांच से 17 फरवरी के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। दो टेस्ट के बाद टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी, जहां 24-28 के बीच तीसरा और 4-8 के बीच चौथा टेस्ट खेला जाना है। अहमदाबाद में होने वाला तीसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जिसे पिंक बॉल से खेला जाएगा। 2020 की शुरुआत में पुनर्निर्माण के बाद अपने पहले मुकाबले के लिए मोटेरा स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटेरा स्टेडियम में ही होगी पूरी टी-20 सीरीज

India vs England: BCCI Keen To Get Fans Back In Stands For T20Is
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

मौजूदा हालात में क्वारंटीन गाइडलाइंस के मद्देनजर पूरा क्रिकेट कार्यक्रम सिर्फ तीन सेंटर्स में ही आयोजित होगा। चेन्नई, अहमदाबाद के अलावा तीन मैच की वन-डे सीरीज की मेजबानी पुणे करेगा। कोरोना संक्रमण के बाद यह हिंदुस्तानी सरजमीं पर पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, इसके पहले मार्च में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीच में दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। कोरोना महामारी के बाद जब खेल गतिविधियां दोबारा शुरू हुई तो क्रिकेट को बंद दरवाजों के पीछे यानी खाली स्टेडियम में शुरू किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां संस्करण यूएई में बिना दर्शकों के बीच खेला गया हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्थानीय प्रशासन ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमित दी थी। 
 

दिन मैच जगह
12 मार्च पहला टी-20 अहमदाबाद
14 मार्च दूसरा टी-20 अहमदाबाद
16 मार्च तीसरा टी-20 अहमदाबाद
18 मार्च चौथा टी-20 अहमदाबाद
20 मार्च पांचवां टी-20 अहमदाबाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed