{"_id":"400ac3d95ea2f4627654f770c0d15ade","slug":"india-vs-england-4th-odi-preview-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरीज में अजेय बढ़त के बाद अब क्लीन स्वीप पर नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज में अजेय बढ़त के बाद अब क्लीन स्वीप पर नजर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट सीरीज में हार के बाद वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर इंग्लैंड के हाथों मिली पिछली हार का बदला चुकता करने का बेहतरीन मौका है।
वर्ल्ड चैंपियन भारत ने इंग्लैंड की धरती पर लगातार 7 मैच जीत लिए हैं। इनमें से लगातार 5 मैच पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत ने जीते थे। इंग्लैंड में पिछले 8 वनडे में भारत को एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, और वह मैच था जारी सीरीज का ब्रिस्टल में खेला जाने वाला पहला वनडे, जिसमें बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।
ऐसे में टीम इंडिया का शेष दोनों मैचों में दावा मजबूत दिखता है और महेंद्र सिंह धोनी चाहेंगे कि उनकी टीम अगले मैच में पिछले प्रदर्शन को जारी रखे और भारत क्लीन स्वीप की ओर बढ़ जाए।
विज्ञापन
# भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच बर्मिंघम में मंगलवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। हालांकि इस मैदान पर बादल बने हुए हैं और बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं।

बढ़ा हुआ है टीम इंडिया का मनोबल
पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला गया, जिसमें डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर भारत ने 133 रन से जीत हासिल की। इसके बाद नॉटिंघम में तीसरे वनडे में 6 विकेट की जीत के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
इससे पूर्व ब्रिस्टल में खेला जाना वाला पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
भारतीय खिलाड़ियों का सीरीज में लगातार 2 मैच जीतने के बाद मनोबल काफी बढ़ा हुआ है, ऐसे में टीम इंडिया चौथे मैच में भी अपना दमखम दिखाना चाहेगी।

अब तक सफल रहा है भारत का शीर्ष क्रम
अगर बल्लेबाजी की बात करें तो टेस्ट की तुलना में वनडे सीरीज में भारत का शीर्ष क्रम बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। बल्लेबाज जिस तरह से खेल रहे हैं टीम को उनसे उसी तरह से प्रदर्शन की आस आगे भी होगी।
ओपनर शिखर धवन इस दौरे में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे, लेकिन वह टीम को सधी शुरुआत दिलाने में जरूर कामयाब हो रहे हैं। नए जोड़ीदार अजिंक्य रहाणे के साथ पिछले मैच में धवन ने 16 रन बनाए थे और अब वह चौथे मैच में अर्धशतक जरूर जड़ना चाहेंगे।
दोनों मैचों में अर्धशतक का मौका गंवाने वाले रहाणे के अलावा विराट कोहली, सुरेश रैना और अंबाती रायडु ने इंग्लैंड की तेज और फिरकी आक्रमण का बखूबी सामना किया था। इस मैच से कोहली ने थोड़ी-बहुत फॉर्म में वापसी की, जबकि रैना और रायडु के बल्ले से रन निकल रहे हैं।
शीर्ष क्रम के अलावा भारत के मध्य क्रम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तेजी से रन बनाने में माहिर तो हैं ही, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन भी अंतिम ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं।

फिरकी गेंदबाजी को नहीं खेल पा रहा इंग्लैंड
बल्लेबाजी विभाग ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है उससे भारतीय खेमे में बहुत दबाव नहीं दिख रहा है। उसी तरह गेंदबाजी विभाग में भी भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह की गेंदबाजी की है उसी तरह और उसी लय में बर्मिंघम में करना होगा। तेज गेंदबाज अपनी स्विंग से मेजबान बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी करने में सफल रहे हैं।
दूसरी ओर, फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के अलावा पार्ट टाइम गेंदबाजों (सुरेश रैना और अंबाती रायडु) को भी इंग्लैंड के बल्लेबाज ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं। मेजबान बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनकी आलोचना भी खूब हो रही है। पिछले 2 मैचों में जिस तरह से पूरी टीम आउट हुई है उससे उनका आत्मविश्वास भी लड़खड़ाया हुआ है।
इस बात से भारतीय गेंदबाज भी वाकिफ होंगे और दबाव में दिख रहे इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश बनाने का लाभ उठाएंगे।

'सुस्त' कैप्टन कुक की हो रही आलोचना
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मीडिया के अलावा टीम के पूर्व खिलाड़ी भी बल्लेबाजों के स्पिन गेंदबाजी नहीं खेल पाने की आलोचना कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में अब 6 महीने से भी कम का समय रह गया है लेकिन इंग्लैंड अभी भी लय में आती नहीं दिख रही है। उसके लिए निराशाजनक यह है कि भारत की युवा गेंदबाजी के आगे पिछले दोनों मैच में टीम आलआउट हो गई थी।
और यह स्थिति तब रही जब कप्तान एलिस्टर कुक और एलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई और आलआउट हो गई। बल्लेबाज पार्टटाइम गेंदबाज सुरेश रैना और अंबाती रायडु जैसे गेंदबाजों पर भी रन बनाने में नाकाम रहे हैं।
कप्तान कुक की रणनीति की आलोचना इसलिए भी हो रही है कि वह टीम में 2 ऑफ स्पिनर को लेकर मैदान पर नहीं उतर रहे हैं।

इंग्लैंड में नहीं दिख रही आक्रामकता
आक्रामकता की कमी के कारण इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में ज्यादा बड़ी जीत हासिल नहीं कर सका है। उसने वनडे में आखिरी बड़ी जीत 2013 में न्यूजीलैंड में हासिल की थी। उसके बाद इंग्लैंड ने 2014 की शुरुआत में वेस्टइंडीज को हराया और आयरलैंड तथा स्कॉटलैंड के खिलाफ 1-1 मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने उसे 2 बार हराया और श्रीलंका ने भी उसे उसके घर में हराया।
दूसरी ओर, 2 वनडे में मिली जीत के बाद भारत को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। यह वही टीम है जो दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ जूझती नजर आई थी, जहां हालात अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तरह के थे।
संभावित टीमें-- भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायडु, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, आर अश्विन, रवीद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, मोहित शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, धवल कुलकर्णी और भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड: एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, जोस बटलर, स्टीवन फिन, हैरी गर्ने, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, ईयोन मोर्गन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स ट्रेडवेल और क्रिस वोक्स।