{"_id":"65cb3b3c3e6b199cfc0dfea1","slug":"india-vs-england-3rd-test-rajkot-ecb-issues-statement-after-spinner-rehan-ahmed-faces-visa-issue-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रेहान अहमद के वीजा मामले में ECB ने स्वीकार की गलती, मामले को जल्द सुलझाने का दिया आश्वासन, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रेहान अहमद के वीजा मामले में ECB ने स्वीकार की गलती, मामले को जल्द सुलझाने का दिया आश्वासन, जानें
Tue, 13 Feb 2024 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:19 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
रेहान अहमद
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शोएब बशीर वीजा विवाद के कुछ हफ्ते बाद ही इंग्लैंड के एक अन्य क्रिकेटर रेहान अहमद को वीजा मुद्दे का सामना करना पड़ा। उन्हें भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले मंगलवार को राजकोट के हीरासर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। हालांकि, इस मामले को एयरपोर्ट अधिकारियों की मदद से तुरंत सुलझा लिया गया था। रेहान को अस्थायी वीजा जारी किया गया था। हालांकि, अगर उन्हें भारत के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम के साथ रहना है तो दो दिन के अंदर वीजा पाना होगा। इस मामले के बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है और कहा है कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
ईसीबी ने अपने बयान में क्या कहा?
ईसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'अबू धाबी से भारत लौटने पर हमें बताया गया कि रेहान अहमद के वीजा में दिक्कत है और पर्याप्त दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। राजकोट हवाई अड्डे पर स्थानीय अधिकारियों ने मामले को सुलझाया जिससे रेहान को अस्थायी वीजा पर टीम के साथ जाने में मदद मिली। आने वाले दिनों में सही वीजा जारी किया जाएगा। वह तीसरे टेस्ट से पहले बाकी टीम के साथ तैयारी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच मिले 10 दिनों के गैप को भुनाने के लिए अबू धाबी गई थी। वहां से लौटते समय रेहान को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया क्योंकि उनके पास केवल सिंगल एंट्री वीजा था।
बीसीसीआई ने क्या कहा था?
इस मामले पर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा था कि मेहमान टीम को अगले दो दिन में फिर से वीजा की प्रक्रिया से गुजरने कहा है। अधिकारी ने कहा, 'इंग्लैंड की टीम को फिर से वीजा प्रोसेस करने की सलाह दी गई है जो अगले दो दिन में होगा। इस खिलाड़ी को बाकी टीम के साथ देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी और वह मंगलवार को अभ्यास में दिखाई देंगे। रेहान ने मौजूदा सीरीज के दोनों मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 36.37 की औसत से आठ विकेट लिए हैं।
बशीर के साथ भी हुई थी घटना
शोएब बशीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सीरीज की शुरुआत में युवा स्पिनर शोएब बशीर को देर से वीजा मिला था, जिसके कारण वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और एक सप्ताह बाद भारत पहुंचे। उन्होंने दूसरा टेस्ट खेला था। इससे पहले सोमवार को थ्री लायंस के सीमर ओली रॉबिन्सन ने कहा कि उन्हें सुबह वीजा मिला जब टीम अबू धाबी से राजकोट के लिए रवाना हो रही थी। टीम के उपकप्तान ओली पोप ने उम्मीद जताई है कि रेहान का मामला भी जल्द सुलझ जाएगा।