भारत के साथ इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 38वां मुकाबला दो दमदार टीमों के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघम में होने वाले मुकाबले में इंडिया और मेजबान इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी।
इस वर्ल्ड कप में अब तक इंडिया ने 6 मुकाबले खेले हैं जिनमें उसे 5 में जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं इंग्लैंड को खेले गए 7 मुकाबलों में 4 में जीत और तीन में हार मिली है। अंक तालिका में भारत जहां दूसरे स्थान पर है वहीं इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर चली गई है।
दोनों ही टीमों के बीच आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है खासकर इंग्लैंड के लिए क्योंकि अगर आज इंग्लैंड हारी तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में आईए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते।
मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का 38वां मुकाबला आज यानी 30 जून (रविवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
यह रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जो रूट, मोइन अली, जेम्स विंस, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, लियाम प्लंकेट, लियाम डॉसन, टॉम करण