IND vs ENG 2nd T20i: टीम इंडिया का पलटवार, विराट-ईशान की फिफ्टी से इंग्लैंड को धोया
लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 164 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भारत की 'विराट' जीत
मैच की बात करें तो रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 164 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली (73*) और ईशान किशन (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
Virat Kohli finishes it off with a SIX!
— ICC (@ICC) March 14, 2021
India win the second #INDvENG T20I by seven wickets and level the series 1-1 👏
Scorecard: https://t.co/J566y2WPGj pic.twitter.com/re33GgCNnx
24 गेंदों में 18 रन की दरकार
बाल-बाल बचे विराट
विराट कोहली स्टंपिंग होने से बचे। आदिल रशीद की 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन वह मिस कर गए। पीछे मौजूद जोस बटलर ने स्टंपिंग की अपील की। हालांकि थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आवर करार दिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 147/3, विराट कोहली (56*), श्रेयस अय्यर (6*)भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 22 रन की जरूरत
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है भारतीय टीम ने 143 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 22 रन की दरकार। भारत का स्कोर: 143/3, विराट कोहली (54*), श्रेयस अय्यर (4*)विराट की कप्तानी पारी
ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी
भारत का तीसरा विकेट गिरा। ऋषभ पंत तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। आउट होने से पहले पंत ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 133/3, विराट कोहली (46*), श्रेयस अय्यर (2*)भारत को 42 गेंदों में अब 46 रनों की जरूरत
विराट और ऋषभ भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 119/2, विराट कोहली (44*), ऋषभ पंत (16*)भारत के 100 रन पूरे
ईशान किशन का शानदार डेब्यू
बाएं हाथ के 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में ही तूफ़ान पारी खेल दी। रशीद की ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद वे एलबीडब्ल्यू आउट हुए। ईशान ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।किशन का तूफानी अर्धशतक
A fifty on T20I debut for @ishankishan51 🔥
— ICC (@ICC) March 14, 2021
... and he reaches the mark with a SIX, off just 28 balls! #INDvENG pic.twitter.com/LurE9BmebN