इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की जंग लड़ने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। अजेय भारतीय महिला टीम भारतीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह जब इंग्लैंड का सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने का होगा। साथ ही पिछले साल वन-डे विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर करना चाहेगी।
इंग्लैंड ने 50 ओवरों के विश्व कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम को नौ रन से हराया था। इस टूर्नामेंट से हालांकि भारत में महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई। विश्व वनडे चैंपियन इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत है।
भारतीय टीम कभी भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची है। उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2010 के सेमीफाइनल में पहुंचना रहा है। अब हरमन एंड कंपनी के पास इतिहास रचने का मौका है।
मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व टी-20 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी 23 नवंबर 2018 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व टी-20 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नार्थ साउंड (एंटीगा) में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व टी-20 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा।
मैच का प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व टी-20 के दूसरे सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व टी-20 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। आप अमर उजाला डॉट कॉम https://www.amarujala.com/cricket पर भी मैच से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। मैच से जुड़ी हर छोटी जानकारी आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगी।