फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England Playing XI Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi

IND vs ENG Playing 11: क्या कुलदीप को मिलेगा मौका? गिल की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता; जानें बदलाव की कितनी संभावना

Thu, 16 Jul 2026 12:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

India vs England (IND vs ENG) 2nd ODI Playing 11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने पहले ही सीरीज में बढ़त बना ली है और अब उसकी नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए भारत कोई बदलाव करता है या नहीं...

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England Playing XI Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतकर ब्रिटेन दौरे पर जीत का स्वाद चखा था। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी थी, लेकिन गुरुवार को उसके पास वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौका रहेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कार्डिफ में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव करती है या नहीं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह गुरुवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं इस पर नजरें रहेंगी। 
विज्ञापन

गिल की चोट कितनी गंभीर
गिल ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत की छह विकेट से जीत में 80 रन बनाए थे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। भारत उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा। पिछले कुछ समय में यह पहला अवसर नहीं है जब गिल को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण मैदान छोड़ना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की फिटनेस को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि गिल दूसरे वनडे में खेलने उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित को बल्ले से दिखाना होगा दम
  • भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर टीम प्रबंधन की नजर होगी जो पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। 
  • रोहित ने कप्तानी गंवाने के बाद अपने आक्रामक रवैए पर अंकुश लगाया लेकिन उन्हें अभी तक इससे खास फायदा नहीं हुआ है।
  • रोहित ने पिछले साल अक्तूबर से 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 46.91 के औसत से 563 रन बनाए हैं।
  • यह कोई मामूली रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम के मौजूदा हालात ने रोहित के लिए लगभग हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य बना दिया है।
  • रोहित अब इस स्थिति में है कि वह किसी भी चीज को भाग्य के सहारे नहीं छोड़ सकते हैं क्योंकि भारत के शीर्ष क्रम में ईशान किशन के रूप में विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन

अक्षर-वाशिंगटन का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू
भारत के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार 50 ओवर के प्रारूप में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस साल आईपीएल के दौरान बुमराह को लय हासिल करने और विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन अब लगता है कि उन्होंने अपनी पुरानी फॉर्म वापस पा ली है। इसी तरह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की फॉर्म में वापसी से भी टीम प्रबंधन बेहद खुश होगा।

दूसरे वनडे में दिखेगा अलग संयोजन?
  • पिछले मैच में जीत के बाद गिल ने संकेत दिए थे कि टीम प्रबंधन परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग संयोजन आजमाएगा।
  • सोफिया गार्डेंस की पिच में अक्सर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मौका मिलता है। 
  • ऐसे में भारत गुरनूर बरार की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल कर सकता है।
  • बरार ने पहले मैच में बेन डकेट और जैकब बेथेल के विकेट लिए लेकिन उन्होंने नौ ओवर में 61 रन लुटा दिए। 
  • इसका मतलब यह भी है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को फिर से बाहर बैठना होगा। 
  • शिवम दुबे और वाशिंगटन दोनों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम प्रबंधन दोनों को एक और मौका दे सकता है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा। 
इंग्लैंड: जैकब बैथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed