फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 2nd day of fifth test live scorecard updates at oval london

ENGvIND: 'विराट ब्रिगेड' ने इंग्लैंड के आगे टेके घुटने, दूसरे दिन के बाद भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी

Sun, 09 Sep 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
india vs england 2nd day of fifth test live scorecard updates at oval london
विराट कोहली

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने तक 51 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाई है। फिलहाल, हनुमा विहारी 25* और रविंद्र जडेजा 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मेहमान टीम अभी भी मेजबान टीम से 158 रन पीछे हैं। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड द्वारा मिले 332 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। 6 रन के स्कोर पर शिखर धवन (3) के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद सैम करन ने टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 23वें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (37) को आउट कर पवेलियन भेजा। दूसरे विकेट के लिए पुजारा और राहुल के बीच 64 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद चेतेश्वर पुजारा के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। वह 101 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट के बीच 31 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


47वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली को कप्तान जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। कोहली अर्धशतक बनाने से चूक गए। स्टोक्स ने विराट 49 रन के स्कोर पर आउट किया। पांचवे विकेट के लिए विराट ने हनुमा के साथ  51 रन की साझेदारी हुई। विराट को आउट करने के बाद बेन स्टोक्स ने ऋषभ पंत (5) को भी कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।  

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 332 रन पर सिमट गई। मेजबान इंग्लैंड दूसरे दिन अपने स्कोर में 134 रन जोड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 79 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (89), एलिस्टर कुक (71) और मोईन अली ने 50 रन की पारी खेली। बता दें कि मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल 90 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

india vs england 2nd day of fifth test live scorecard updates at oval london
जसप्रीत बुमराह

दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका आदिल राशिद (15) को रूप में लगा। जसप्रीत बुमराह ने राशिद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके साथ ही टीम इंडिया को आठवीं सफलता मिली। राशिद दूसरे दिन मात्र 11 जोड़ पाए। वह पहले दिन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। आठवें विकेट के लिए बटलर और राशिद के बीच 33 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने रविंद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने 118वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रॉड को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 59 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। 9वें विकेट के लिए बटलर और ब्रॉड के बीच 98 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। राहुल ने ब्रॉड का बेहतरीन कैच लपका। इस सीरीज में राहुल का यह 14वां कैच था। 

वहीं, रविंद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी का एक बार फिर कमाल दिखाते हुए 122वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। जडेजा ने बटलर को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बटलर ने 133 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। उन्होंने 83 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टेस्ट करियर का दसवां पचासा जड़ा। इसी के साथ इंग्लैंड की पहली पारी का अंत हुआ। जडेजा के अलावा बुमराह और इशांत शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए।

india vs england 2nd day of fifth test live scorecard updates at oval london
team india test

इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। बता दें कि पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन दो बदलाव किया गया है। हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया : लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड टीम: एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम करन, मोइन अली, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed