फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-vs-england-2018-third-test-trent-bridge-nottingham-third-day-live-updates

जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, इंग्लैंड को 498 रन की दरकार, तीसरे दिन का खेल खत्म

Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
india-vs-england-2018-third-test-trent-bridge-nottingham-third-day-live-updates
विराट कोहली

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है।

विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया द्वारा मिले 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम 9 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 23 रन बना चुकी है। फिलहाल, एलिस्टर कुक 9* और कीटोन जेनिंग्स 13* रन बनार क्रीज पर जमे हुए हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए मेजबान इंग्लैंड को 498 रन की दरकार है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली (103) की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 352 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की और जीत के लिए इंग्लैंड को 521 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

india-vs-england-2018-third-test-trent-bridge-nottingham-third-day-live-updates
विराट-पुजारा

बता दें कि तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को विराट और पुजारा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 72वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चेतेश्वर पुजारा को एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 208 गेंदों का सामना कर 9 चौकों की मदद से 72 रन का शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

पुजारा ने 147 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे दिन पुजारा ने दूसरे दिन के स्कोर 33 रन से आगे खेलना शुरू किया। उन्होंने तीसरे दिन मात्र 39 रन जोड़ पाए। 

बता दें कि लाल गेंदों में यह उनका पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 16 पारियों के बाद कोई अर्धशतक जमाया है। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ 113 रन की शतकीय साझेदारी की।

इसके बाद 94वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स ने कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। वोक्स ने उन्हें LBW आउट किया। वह 197 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 103 रन शतकीय पारी खेली। टेस्ट करियर का यह उनका 23 शतक है। उन्होंने 82 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। चौथे विकेट के लिए रहाणे के साथ उन्होंने 57 रन की साझेदारी की। इसके अगले ही ओवर में (94.4) जेम्स एंडरसन ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (1 रन) को एलिस्टक कुक के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

इसके बाद 108वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद ने रहाणे को चलता किया। वह 29 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे ने छठे विकेट के लिए पांड्या के साथ 47 रन की साझेदारी की। इसके बाद शमी को आदिल राशिद ने 110वें ओवर की तीसरी गेंद पर चलता किया। हार्दिक पांड्या 52 रन बनाकर नाबाद लौट। इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 3, स्टोक्स ने 2, जबकि  एंडरसन और वोक्स ने 1-1 विकेट झटके।

india-vs-england-2018-third-test-trent-bridge-nottingham-third-day-live-updates
विराट कोहली

तीसरे दिन का खेल टीम इंडिया ने 124/2 से आगे खेलना शुरू किया। बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना चुकी थी।

फिलहाल, इस मुकाबले में टीम इंडिया दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड पर 292 रन की बढ़त बनाई थी, जबकि उसके 8 विकेट शेष थे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 329 रन बनाई थी। जिसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी 161 रन पर ही सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर

टीम इंडिया को 168 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed