फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 2018 third test trent bridge nottingham fifth day live updates

IND v ENG: कोहली की टोली ने 203 रन से जीता मैच, सीरीज में जोरदार वापसी

Wed, 22 Aug 2018 10:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
india vs england 2018 third test trent bridge nottingham fifth day live updates
team india

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन के विशाल अंतर से रौंद डाला। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला गया। 0-2 से पीछे चल रही  विराट सेना ने इस जीत के साथ ही भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा है। अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 329 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 161 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 168 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 352 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मेजबान इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 317 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारतीय टीम ने यह मैच 203 रन से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने 176 गेंद की अपनी पारी में 21 चौकों की मदद से 106 रन बनाने के अलावा स्टोक्स (187 गेंद, 60 रन, छह चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 169 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

 

विराट कोहली बने 'मैन ऑफ द मैच'

india vs england 2018 third test trent bridge nottingham fifth day live updates
विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।  पहली पारी में जहां वह 97 रन बनाकर शतक से चूके तो दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन जड़ते ही करियर का 23वां शतक जड़ डाला। गेंदबाजी में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा।

हार्दिक पांड्या ने 6 विकेट (पहली पारी में 5 विकेट, दूसरी में 1) चटके तो बुमराह ने 7 विकेट (पहली पारी में 2 विकेट, दूसरी में 5)लेते हुए भारत की जीत की इबारत लिखी। उनके अलावा ईशांत शर्मा,  रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed