{"_id":"5b6c086a4f1c1ba03e8b5ed2","slug":"india-vs-england-2018-second-test-at-lords-day-one-live-score-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvIND: लार्ड्स में नहीं थमी बारिश, रद्द हुआ टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvIND: लार्ड्स में नहीं थमी बारिश, रद्द हुआ टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन आज यहां लॉर्ड्स में न तो टॉस हो पाया और न ही एक भी गेंद फेंकी जा सकी।
विज्ञापन
चाय के ब्रेक का समय खत्म होने के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और बारिश हल्की हुई। अंपायरों ने इस दौरान बाहर आकर मैदानकर्मियों के साथ बात भी की जो कवर्स के ऊपर से लगातार पानी हटा रहे थे। जिसके बाद अंत में आज का दिन रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
लंदन में कल रात से हो रही बारिश के कारण खिलाड़ी सुबह वार्मअप के लिए भी नहीं उतरे। मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही लंच ब्रेक लेने का फैसला किया। लंच के बाद भी लगातार बारिश होती रही जिसके कारण खेल शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, शारदुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, एलिस्टेयर कुक और कीटोन जेनिंग्स सहित कुछ खिलाड़ियों ने इंडोर नेट्स पर समय बिताया। लॉर्ड्स में ड्रेनेज की व्यवस्था शानदार है बावजूद इसके परिस्थितियों में सुधार ने होने की वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया।
इस सप्ताहांत और सोमवार को भी बारिश की भविष्यवाणी की गई जिसके कारण मैच के दौरान बारिश के कारण नियमित ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड ने कल अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी और 20 साल के ओलिवर पोप को पदार्पण का मौका दिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कल कहा था कि वह दूसरे स्पिनर को खिला सकते हैं लेकिन मौजूदा हालात और मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए वह विचार बदल सकते हैं।
याद हो कि इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच को 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।
संभावित टीमें:
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।