फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 1st Test When And Where to Watch Chepauk Test Live Streaming Details

35 साल से चेन्नई में भारत को नहीं हरा पाया इंग्लैंड, कब-कहां और कैसे देखें पहला टेस्ट LIVE

Thu, 04 Feb 2021 11:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Feb 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
India vs England 1st Test When And Where to Watch Chepauk Test Live Streaming Details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

भारत और इंग्लैंड भले ही अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में विरोधियों को उनके ही घर में ही हराकर आ रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके चेन्नई में अंग्रेज भारी दबाव में होंगे। चेपॉक यानी एम चिंदबरम स्टेडियम में इंग्लिश टीम भारत को 35 साल से नहीं हरा सकी है। डेविड गोवर की कप्तानी में अंग्रेजों ने न सिर्फ वह मैच नौ विकेट से जीता था बल्कि पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

लेकिन अब हालात बदल चुके हैं उसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर लगातार 3 टेस्ट जीते। दोनों टीमों के बीच चेपॉक में आखिरी मुकाबला 2016 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को पारी और 75 रन से पीटा था। 4 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर यहां आमने-सामने होंगी। मुकाबला 5 फरवरी यानी शुक्रवार सुबह 9 बजकर तीस मिनट पर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों का प्रसारण अधिकार बीसीसीआई ने स्टार नेटवर्क को दे रखा है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तरह देखें ऑनलाइन एक्शन

हॉटस्टार (Hotstar) में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं। शुरुआती दो चेन्नई तो आखिरी के दो टेस्ट अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम (पूर्व में मोटेरा) में खेले जाएंगे।

सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रम दिन मैच जगह
1. 5-9 फरवरी पहला टेस्ट चेन्नई
2. 13-17 फरवरी दूसरा टेस्ट चेन्नई
3. 24-28 फरवरी तीसरा टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) अहमदाबाद
4. 4-8 मार्च चौथा टेस्ट अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed