{"_id":"62c57eca812f1e503d5c04b1","slug":"india-vs-england-1st-t20i-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-ind-vs-eng-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG T20 Live Streaming: टी20 में टेस्ट की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG T20 Live Streaming: टी20 में टेस्ट की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच
Thu, 07 Jul 2022 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:55 AM IST
सार
एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद भारत टी20 में इंग्लैंड से बदला लेना चाहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही बेहतरीन है। भारत अब तक इंग्लैंड से कोई टी20 सीरीज नहीं हारा है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया जीत दर्ज कर एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। टीम इंडिया अब तक इंग्लैंड से कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है और इस सीरीज में भी यह रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। वह आईपीएल के बाद पहली बार कोई मैच खेलेंगे। वहीं, जोस बटलर इंग्लैंड के नियमित कप्तान बनने के बाद पहली बार कोई मैच खेलेंगे। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सात जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात दस बजे होगा और पहली गेंद साढे़ दस बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और इंग्लैंड का मैच मोबाइल फोन में बिना किसी अतिरिक्त लागत के देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
इंग्लैंड की संभावित टीम
जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टॉपली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
इंग्लैंड की संभावित टीम
जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टॉपली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।