फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs ENG Playing-11: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Tue, 12 Jul 2022 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Jul 2022 11:26 AM IST
सार

इंग्लैंड भारत से अब तक आठ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में रोहित शर्मा की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने आक्रामक रूख को बनाये रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
India vs England 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के बाद आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ओवल मैदान पर शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। भारत ने टेस्ट मैच गंवाने के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की चुनौती होगी। हालांकि, सारा ध्यान टी-20 विश्व कप को लेकर है। बावजूद इसके यह सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन


वनडे में भारत का इंग्लैंड पर पलड़ा भारी
  • कुल मैच: 103
  • भारत जीता: 55
  • इंग्लैंड जीता: 43
  • बेनतीजा: 03
  • टाई: 02
Trending Videos

इंग्लैंड भारत से अब तक आठ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में रोहित शर्मा की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने आक्रामक रुख को बनाये रखना चाहिए।

इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड
  • वनडे खेले: 42
  • भारत जीता: 16
  • इंग्लैंड जीता: 22
  • बेनतीजा: 03
  • टाई: 01
विज्ञापन

रोहित बोले टीम में होंगे कुछ बदलाव

India vs England 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने आक्रामक खेल से वनडे क्रिकेट खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। टीम को इसका फायदा 2019 विश्व कप जीतकर मिला। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए रोहित का कहना है कि सफेद गेंद के प्रारूप में टीम का हर मैच अब अहम होगा।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के बाद कहा कि  हमारे लिए सभी मैच अहम हैं। हम यह सोचकर नहीं खेल सकते कि एकदिवसीय प्राथमिकता नहीं है, लेकिन हमें प्रत्येक खिलाड़ी के कार्यभार को ध्यान में रखना होगा। हम कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य मैच जीतना है।  

यह सीरीज सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिखर धवन जैसे खिलाड़ी के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें टीम का नेतृत्व करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित मौके मिलने के बाद भी बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

विराट के बल्ले पर रहेंगी निगाहें

India vs England 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
ऋषभ पंत और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज से विराट कोहली के लय में लौटने का इंतजार रहेगा। इस दौरे पर भी टेस्ट और टी-20 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। टीम के नए रूख को देखते हुए उन पर पहली ही गेंद से रन बनाने का दबाव होगा, लेकिन एकदिवसीय प्रारूप होने के कारण उनके पास लय हासिल करने का भी थोड़ा अधिक समय होगा। हालांकि, ग्रोइन इंजरी ने उनके खेलने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। 

रविवार को टी-20 मैच में छह गेंद की पारी में विराट ने शानदार चौका और छक्का लगाया, लेकिन ज्यादा आक्रामक रूख अपनाने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। विराट का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 33 मैच में 45.06 की औसत से 1307 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। 122 उनका इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर रहा है।

बटलर हासिल करना चाहेंगे लय

India vs England 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
इयोन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड के नियमित कप्तान के तौर पर जोस बटलर की यह पहली वनडे सीरीज होगी। इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला की निराशा को यहां दूर करना चाहेगी। खुद कप्तान भी खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर लय हासिल करना चाहेंगे। टीम को हालांकि बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आने से काफी मजबूती मिलेगी। रूट और बेयरस्टो का वनडे में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली/श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुक ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, मैथ्यू पार्किंसन और रीस टॉपली।

दोनों स्क्वॉड

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली।

भारत:  रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed