फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Bangladesh, Day-Night Test: Eden curator says Pitch ready for maiden pin kball Test

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के लिए ईडन गार्डन्स की पिच पूरी तरह से तैयार, क्यूरेटर ने दी हरी झंडी

Sun, 17 Nov 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh, Day-Night Test: Eden curator says Pitch ready for maiden pin kball Test
ईडन गार्डन्स पिच - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा व ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 22-26 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


भारत में पहली बार डे-नाइट मैच का आयोजन हो रहा है। ऐसे में ईडन गार्डंस स्टेडियम के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का मानना है कि ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ईडन गार्डंस की पिच पूरी तरह से तैयार है।  
विज्ञापन


मुखर्जी को विश्वास है कि इस मैदान में दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच होगा और दर्शकों को एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने को मिलेगा। भारत ने विराट की कप्तानी में सीरीज का पहला टेस्ट मैच तीसरे ही दिन जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखर्जी ने कहा, 'पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कुछ हद तक इसे खराब किया था लेकिन शुक्र है कि हमारे पास अभी पर्याप्त समय था। अब चीजें (मौसम) सामान्य है। पिच अच्छी स्थिति में है। यह तैयार है और पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही है। ईडन गार्डंस क्रिकेट को एक अच्छी पिच मुहैया कराएगा और मैं इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।’

टीम इंडिया ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले टेस्ट की तैयारी के लिए इंदौर में रुकने का फैसला किया है जहां टीम शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके। 

बता दें कि भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed