नए मैदान पर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी वन-डे LIVE
टीम इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर वनडे श्रृंखला गंवा चुकी है और अब आखिरी मुकाबले में उसके पास सम्मान बचाने का मौका है। बुधवार को दोनों ही टीमें टी-20 सीरीज से पहले आखिरी वनडे मैच में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम जहां अपनी गेंदबाजी को सुधारने समेत कई खामियों को दुरुस्त कर हार का गम भुलाना चाहेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच से जुड़ी अहम जानकारियां।
कब और कहां होगा मैच?
कैनबरा में खेला जाने वाला तीसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9।10 बजे शुरू होगा। डे-नाइट के इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया का ही पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान आसमान में बादल रह सकते हैं वहीं धूप के साथ हवाएं चलने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्यियस रहने की संभावना है।
किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सारे मैचों के प्रसारण अधिकार छह साल के लिए सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। amarujala.com पर लाइव कमेंट्री और मैच के पल-पल की अपडेट मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाई, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड।