भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारुओं को हराकर 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की।
अब भारतीय टीम की निगाहें वन-डे सीरीज में भी जीत हासिल करने पर होगी। आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे देखें पहले वन-डे मैच की लाइव स्ट्रीमिंगः
पहला वन-डे कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे मैच 12 जनवरी 2018 को खेला जाएगा।
पहला वन-डे कहां है?
किस समय शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा।
किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।