फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia third t20i scg match preview

INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक मुकाबला, विराट ब्रिगेड के सामने ये होगी सबसे बड़ी चुनौती

Sun, 25 Nov 2018 09:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
india vs australia third t20i scg match preview
ind vs aus toss

लगातार सात सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया का क्रम बेशक टूट गया है। बावजूद इसके अभी आठ सीरीज में न हारने का लक्ष्य बाकी है। विराट की टीम जब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में उतरेगी तो तीन मैचों की सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी। मेजबान टीम पहला टी-20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।  

विज्ञापन


भारत के पास शुक्रवार को मेलबर्न में सीरीज बराबर करने का शानदार मौका था, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए थे। अब एससीजी में जीत से भारतीय टीम सीरीज बराबर करने ही उतर सकती है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इससे उसे छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की असली परीक्षा से पहले सकारात्मक बने रहने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


भारत का टी-20 में शानदार अभियान जुलाई 2017 के बाद से चला आ रहा है। इसके बाद से उसने जो 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उनमें से 20 में उसे जीत मिली। यही नहीं अगस्त 2017 से भारत लगातार नौ टी-20 सीरीज में अजेय रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2017 में दो मैचों की ड्रॉ सीरीज भी शामिल है। इसके बाद भारत ने लगातार सात सीरीज जीती है। इनमें श्रीलंका में ट्राई सीरीज (तीसरी टीम बांग्लादेश) और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-1 से जीत प्रमुख हैं। 

भारत ने पिछली बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, लेकिन बारिश ने यहां लगातार दूसरी बार टी-20 सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

अब वह रविवार को जीत दर्ज करके इस प्रारूप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखने की कोशिश करेगा। इसके लिए भारत को मेलबर्न वाली फॉर्म बरकरार रखनी होगी।

2016 में सिडनी में खेले गए टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 198 के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल किया था 

30 से ज्यादा विकेट टी-20 में हासिल करने वाले गेंदबाजों में कुलदीप की औसत (12.78) अफगानिस्तान के राशिद खान के बाद दूसरी श्रेष्ठ औसत है 


भुवी-बुमराह की अहम होगी भूमिका 

भारतीय गेंदबाज ब्रिसबेन में पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे लेकिन इसमें बदलाव नहीं किया गया और इन गेंदबाजों ने मेलबर्न में बेहतर खेल दिखाया। तेज गेंदबाज और स्पिनर द मेलबर्न से पहले चर्चा थी कि टीम प्रबंधन युजवेंद्र चहल को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोहली ने क्रुणाल पंड्या की आलराउंड क्षमता पर पूरा भरोसा दिखाया है। 

पिछले मैच में पंड्या ने चार ओवर में 26 रन देकर ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया था। अगर परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल रहती है भारत चहल को अंतिम एकादश में रखने पर विचार कर सकता है। इसके लिए खलील अहमद को बाहर बैठना होगा जो अभी तक महंगे साबित हुए हैं। अगर अहमद नहीं खेलते हैं तो भुवी और बुमराह को नई गेंद संभालनी होगी। दोनों गेंदबाजों की भूमिका फिर अहम होगी। 

...तो तीसरे क्रम पर ही उतरेंगे कोहली 

मेलबर्न में भले ही बारिश थमने का नहीं ले रही थी लेकिन जब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए तैयार थे तब कोहली भी पैड पहने हुए थे। इससे संकेत मिलते हैं कि लोकेश राहुल की लगातार असफलता को देखते हुए कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर में से।


ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कोल्टर-नाइल, क्रिस लिन, बेन मेक्डरमॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed