फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia Test series Schedule Announced, Five test boarder-gavaskar trophy commence from Perth test

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीः पर्थ टेस्ट से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज, देखें पूरा कार्यक्रम

Tue, 26 Mar 2024 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

दोनों टीमों के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज के मुकाबले पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
India Vs Australia Test series Schedule Announced, Five test boarder-gavaskar trophy commence from Perth test
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज के मुकाबले पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसके कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में होने वाले पहले मैच के बाद दूसरा मुकाबला छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड में होगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज का एकमात्र डे नाइट टेस्ट होगा जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन में 14 से 18 दिसंबर तक होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फिर 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज का चौथा टेस्ट होगा। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला तीन से सात जनवरी 2025 के बीच सिडनी में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्थ में बेहतर है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
पर्थ के नए टेस्ट वेन्यू में ऑस्ट्रेलिया ने अबतक चार टेस्ट मैच खेले है और उसे सभी मुकाबलों में जीत मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 सीरीज की तरह ही इस बार भी एडिलेड में डे नाइट टेस्ट खेला जाएगा। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने जब इस मैदान पर डे नाइट टेस्ट खेला था तो टीम सिर्फ 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे मैच हारना पड़ा था। इस बार टीम के पास हालांकि तैयारियों के लिए नौ दिन का समय होगा क्योंकि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच अच्छा फासला है। भारतीय खिलाड़ियों की नजरें गाबा मैदान पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने पर होंगी। ब्रिसबेन का यह मैदान तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

चार के बजाए खेले जाएंगे पांच टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में बड़ा बदलाव किया गया था। पहले यह सीरीज चार मैचों की होती थी, लेकिन इस बार दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। 1991-92 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद साल के अंत में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज अहम होगी।

पिछली बार भारत ने चटाई थी धूल 
भारतीय टीम ने पिछले साल घरेलू जमीन पर खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 2020-21 में हुई इस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम ने गाबा में कंगारू टीम का घमंड तोड़ा था। सीरीज के अंतिम मैच में आखिरी दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। मालूम हो कि 2023 डब्ल्यूटीसी चक्र का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था जहां पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने भारत को हराया था।

भारत से पहले पाकिस्तान भी करेगा ऑस्ट्रेलिया का दौरा
भारतीय टीम के इस अहम दौरे से पहले पाकिस्तान की टीम भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। पाकिस्तान की टीम इस दौरे पर छह सीमित ओवरों के मैच खेलेगी, जबकि दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट होगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी, एडिलेड ओवल और पर्थ स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे और इससे पहले दोनों टीमें इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज 18 नवंबर को खत्म होगी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
मैच तिथि स्थान
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर एडिलेड (डे नाइट)
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर ब्रिसबेन
चौथे टेस्ट 26-30 दिसंबर मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी सिडनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed