फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia melbourne test pitch proeblem

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट से पहले पिच का पचड़ा, किए गए बदलाव

Sat, 22 Dec 2018 09:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 22 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
india vs australia melbourne test pitch proeblem
melbourne pitch

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पिच को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट की पिच को औसत करार दिया है जहां पिच पर असमान उछाल था। 

विज्ञापन


मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट की पिच को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ड्रॉप इन पिच में बदलाव भी किए जा रहे हैं। एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के पहले राउंड के कुछ मैच यहां खेले गए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने माना है कि पिच की स्थिति दोनों टीमों के लिए हैरान करने वाली रहेंगी। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि क्या उम्मीद की जानी चाहिए। ऐसा लगता है कि शेफील्ड शील्ड के दौरान उन्होंने पिच में कुछ बदलाव किए हैं। स्टार्क ने कहा, 'पिछले सप्ताह उन्होंने जो किया है उसे देखकर मुझे लगता है कि यह सभी के लिए हैरानी भरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्थ पिच की रेटिंग को लेकर भड़के पूर्व क्रिकेटर 

पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों मिशेल जानसन और माइकल वॉन ने पर्थ स्टेडियम की पिच को 'औसत' रेटिंग देने पर आईसीसी की निंदा की है। मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की पिच को औसत करार दिया था जो टेस्ट मैदानों की पिच और आउटफील्ड के लिए सबसे कम अंक के साथ के उत्तीर्ण करने जैसा है।' ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में इसी पिच पर भारत को 146 रन से हराया। 

जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा, 'पिच में कोई खराबी नहीं थी। बल्ले और गेंद के बीच जंग देखकर अच्छा लगा। आम तौर पर बेजान सपाट पिचें देखने को मिलती हैं। मैं जानना चाहता हूं कि अच्छी पिच क्या होती है। उम्मीद है कि एमसीजी पर भी टेस्ट रोमांचक होगा।' वॉन ने ट्वीट किया, 'और फिर वे हैरान होते हैं कि टेस्ट क्रिकेट खराब दौर से क्यों जूझ रहा है। यह बेहतरीन पिच थी जिस पर सभी को मदद मिली । इस तरह की और पिचें होनी चाहिए।'

जानसन ने लिखा, 'असमान उछाल अक्सर देखने को मिलता है जब पिच टूटती है। क्या यह उस पिच से अलग है जहां गेंद एक मीटर या ज्यादा स्पिन लेती है और नीची रहती है।' पर्थ की पिच पर इतना उछाल था कि मोहम्मद शमी की गेंद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के दाहिने दस्ताने पर लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed