{"_id":"68f1cc0a0b53df057f0bb582","slug":"india-vs-australia-marnus-labuschagne-replaces-injured-cameron-green-in-australia-s-odi-squad-for-india-serie-2025-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, यह स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, लाबुशेन को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, यह स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, लाबुशेन को मिला मौका
Fri, 17 Oct 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:24 AM IST
सार
कैमरून ग्रीन का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका जरूर है, लेकिन मार्नस लाबुशेन की फॉर्म और अनुभव टीम को संतुलन दे सकते हैं। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले हुए इन बदलावों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना यह होगा कि पर्थ में रविवार को कौन-सी टीम शुरुआती बढ़त हासिल करती है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया है। ग्रीन को साइड सोरनेस (कमर की मांसपेशियों में खिंचाव) की शिकायत है और चयनकर्ता आगामी एशेज सीरीज को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बयान जारी करते हुए कहा, 'ग्रीन थोड़े समय के रिहैब से गुजरेंगे और एशेज की तैयारी के तहत शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में वापसी करेंगे। उनका वनडे सीरीज से बाहर होना एक एहतियाती कदम है।' इसका मतलब यह है कि टीम प्रबंधन ग्रीन को पूरी तरह फिट करने के बाद ही एशेज जैसे अहम टूर्नामेंट में उतारना चाहता है।

लाबुशेन की शानदार फॉर्म का इनाम
मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किए जाने के पीछे उनका घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने हाल ही में क्वींसलैंड की ओर से शेफील्ड शील्ड में 159 रन की शानदार पारी खेली थी, जो इस सीजन में उनका चौथा शतक था। इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें सीधा ऑस्ट्रेलियाई वनडे स्क्वाड में बुलावा मिल गया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में लगातार तीसरा बदलाव
कैमरून ग्रीन की चोट के अलावा, ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे से पहले ही तीन मजबूरन बदलाव करने पड़े हैं। विकेटकीपर जोश फिलिप को जोश इंग्लिस की जगह शामिल किया गया है, जो चोट के कारण बाहर हैं। वहीं, एडम जैम्पा निजी कारणों से पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, और उनकी जगह मैथ्यू कुहनेमैन को मौका दिया गया है। फिलिप और कुहनेमैन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

कोहली और रोहित पर नजरें टिकीं
भारतीय दृष्टिकोण से यह सीरीज खास है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की यह मार्च के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं और ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारतीय वनडे टीम
- फोटो : ANI/PTI
ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड (पहले वनडे के लिए):
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
दूसरे वनडे से उपलब्ध: एडम जैम्पा, एलेक्स केरी, जोश इंग्लिस।