फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Justin Langer surprised at average rating of Perth pitch

पर्थ की पिच को मिली आईसीसी की रेटिंग से लैंगर हैरान, बोले- दूसरा टेस्ट रोमांचक था

Mon, 24 Dec 2018 03:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Dec 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Justin Langer surprised at average rating of Perth pitch

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पर्थ की पिच को आईसीसी की 'औसत' रेटिंग पर हैरानी जताते हुए कहा कि गेंद और बल्ले के बीच संतुलन नहीं होने पर टेस्ट क्रिकेट 'उबाऊ’ हो जाएगा।

विज्ञापन


लैंगर ने कहा, ‘मैं बेहद हैरान था (पर्थ की रेटिंग को लेकर)। कुछ गेंद नीची रही लेकिन मुझे लगता है कि यह रोमांचक टेस्ट क्रिकेट था। यह पर्थ की सबसे तेज पिच थी जो मैंने देखी और मैं लंबे समय से इसे देख रहा हूं।’ ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरा टेस्ट जीतकर चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट के स्थल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच के बारे में लैंगर ने कहा, ‘पिच पर कुछ घास देखकर अच्छा लग रहा है। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज पिच है। अगर आपके पास शानदार पिच होगी तो गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा और फिर टेस्ट क्रिकेट जीवंत रहेगा और अच्छा करेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अगर हम सपाट पिचों पर खेलेंगे तो फिर यह उबाऊ मैच हो जाएगा। उम्मीद करते हैं कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा क्योंकि यह महत्वपूर्ण है, इस श्रृंखला के लिए ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी।’

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम में मौका दे सकती है।

लैंगर ने कहा, ‘एक बेहद संतुलित टीम में आपके पास ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो कुछ ओवर फेंक सके इसलिए संभवत: एडिलेड और पर्थ के समान नहीं होने वाले विकेट पर वह महत्वपूर्ण हो सकता है।’

कोच ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के अपने मजबूत पक्ष हैं और टीम के संतुलन में ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला किया जाएगा। लैंगर ने आफ स्पिनर नाथन लियोन की जमकर तारीफ की जो दो टेस्ट में 16 विकेट चटका चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और उनके भारतीय समकक्ष विराट कोहली के बीच शाब्दिक जंग कोच जस्टिन लैंगर को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष दिनों की याद दिलाती है। 

लैंगर ने सोमवार को कहा, ‘मुझे यह देखकर अच्छा लगा। हमें इसमें आस्ट्रेलियाई मजाक की झलक नजर आई- इसके छींटाकशी कह लो, बहस, या जो आपको पसंद हो। इसमें थोड़ा मजाक था और हमें इसके लिए स्वयं पर गर्व है। मैंने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के जो शानदार दिन देखे हैं, ये उसी की तरह है।’ 

उन्होंने कहा, ‘इसमें इतना अधिक मजा है, यही कारण है कि जब लोग मुझे कहते हैं कि मैदान पर कोई बात नहीं होनी चाहिए तो मैं कहता हूं कि यह इसे उबाऊ बना देगा, जैसे सपाट पिच पर खेलना।’ 

कोहली और पेन के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान हुई बहस चर्चा का विषय बनी थी। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए गुस्सा होने की जरूरत नहीं है, अभद्र होने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब इस तरह का मजाक होता है तो हमें स्वयं के लिए खड़े होने का मौका भी मिलता है। यह बेहद महत्वपूर्ण है।’


ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘यह चीजों को करने का ऑस्ट्रेलियाई तरीका भी है। हमें स्वयं के लिए खड़ा होना होगा। मुझे लगता है कि टिम ने इसे जिस तरह किया, उससे मैं टिम की कप्तानी से प्रभावित हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed