INDWvAUSW: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नंबर-1 की जंग आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 का मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं और शनिवार को दोनों के बीच अपने ग्रुप में नंबर-1 बनने की जंग होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल से पहले मैच अभ्यास करने के लिहाज से भी यह मुकाबला काफी अच्छा साबित हो सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ही अपना मध्यक्रम परखना है और उम्मीद है कि आज इनका टेस्ट जरूर होगा। तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी जबकि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय का मुकाबला 17 नवंबर 2018 यानी शनिवार को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय का मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से शुरू होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला किस चैनल पर प्रसारित होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय का मुकाबला हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आप अमर उजाला डॉट कॉम https://www.amarujala.com/cricket पर भी मैच के लाइव अपडेट्स व संबंधित खबरें पढ़ सकते हैं।