फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia ICC womens world t20 final when where and how to watch live streaming

वर्ल्ड टी-20: महिला दिवस पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 08 Mar 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
india vs australia ICC womens world t20 final when where and how to watch live streaming
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम पहली बार आमने-सामने होगी। ग्रुप-ए की टॉप दोनों टीमों के बीच विश्व कप का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने के लिए दम लगाएगी वहीं चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व विजेता बनना चाहेगी।  

विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से धुलने के बाद जहां भारतीय टीम आईसीसी के नियम के तहत फाइनल में पहुंची वहीं बारिश से बाधित दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठी बार फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन


कब होगा मैच

अपने पहले खिताब की तलाश में भारतीय टीम का मुकाबला चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से आठ मार्च (रविवार) को होगा।

कहां होगा मैच

दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अब मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में इनके बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारतीय समयानुसार यह महामुकाबला दोपहर के 12:30 से शुरू होगा और टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।

किस चैनल पर होगा प्रसारण

अपना पहला फाइनल खेलने के लिए तैयार भारतीय टीम पांच बार की फाइनलिस्ट और चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेगी और इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

मैच को ऑनलाइन हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसके अलावा amarujala.com पर लाइव कमेंट्री, पल-पल की अपडेट और महिला विश्व कप से जुड़ी तमाम दिलचस्प कहानियां पढ़ने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed