AUSvIND: सुबह-सुबह शुरू होगा बॉक्सिंग डे टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें दूसरा मैच LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अगला पड़ाव अब एडिलेड से आगे बढ़ चुका है। पहला टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल जहां सातवें आसमान पर है वहीं भारतीय टीम के सामने पिछली हार को भुलाकर मजबूत वापसी करने की चुनौती है। उधर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी भी बदलाव की गुंजाइश कम ही है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग समेत अहम जानकारी पर।
कब और कहां होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट में नौंवीं बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा।
किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को हो गई। टीम ने चार बड़े बदलाव किए हैं जिसमें शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है तो वहीं पृथ्वी शॉ और रिद्धिमान साहा को बाहर बैठाया गया है। जबकि विराट कोहली पितृत्व अवकाश और मोहम्मद शमी चोट की वजह से भारत लौट आए हैं। ये सारा एक्शन सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और टेन-3 में देखने को मिलेगा।
ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Sony Liv में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं।