फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia Australian media slams 'classless' Virat Kohli

बीयर का ऑफर ठुकराने पर विराट को बताया क्लासलेस-बचकाना हरकत करने वाला कप्तान

Wed, 29 Mar 2017 09:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 29 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia Australian media slams 'classless' Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : Social Media

भारतीय कप्तान विराट कोहली हालिया टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर रहे हैं। मैच खत्म होने के बाद भी ये सिलसिला जारी है। अब उन पर ऑस्ट्रेलियाई अखबारों ने निशाना साधा है। अखबारों ने टेस्ट मैच के अंत में विराट कोहली के व्यवहार को क्लासलेस और बचकाना करार दिया है।

विज्ञापन


अखबारों में कहा गया है कि भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दोस्त के तौर पर नहीं देखते है। बता दें कि मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अब दोस्ताना व्यवहार नहीं रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के व्यवहार की वजह से जो मतभेद पैदा हुए हैं उसका असर आईपीएल के मैच के दौरान भी दिख सकता है। 

सिडनी के अखबार टेलीग्राफ ने हेडलाइन में लिखा है कि बेशक श्रृंखला में जीत के बाद विराट कोहली ने हाथ मिलाएं लेकिन उनकी हरकतें किसी बच्चे की तरह ही थीं। ऑस्ट्रेलियाई अखबार की एक दूसरी हेडलाइन में लिखा गया बीयरगेट: कोहली का हालिया क्लासलेस एक्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पीटर लालेर ने लिखा कि अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम के बीच खराब भावना का संदेह था भी तो श्रृंखला के बाद इस बात की पुष्टि हो गई। जब भारतीय टीम ने एक साथ पार्टी के ऑफर को ठुकरा दिया। 

अखबारों में कोहली के व्यवहार की तुलना स्टीव स्मिथ से भी की गई। स्मिथ ने मुरली विजय के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि स्मिथ ने बाद में अपने व्यवहार पर माफी मांग ली थी। हेराल्ड सन के पत्रकार रुसेल गल्ड ने लिखा है कि स्टीव स्मिथ की तरह विराट कोहली को भी माफी मांग लेना चाहिए। 

टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली बार-बार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा निशाना बनाए गए। पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को इस पर कहना पड़ा कि कोहली की आलोचना नियंत्रण से बाहर हो रही है। 


मंगलवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कोहली से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की ओर से निशाना बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोगों का मकसद होता है सनसनी फैलाना, किसी पर बोलना या लिखना आसान होता है, लेकिन मैदान में उतरकर खेलना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed