फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India-vs-australia-3rd-test-match-when-where-and-how-to-watch-live-streaming

AUSvIND: स्टार खिलाड़ियों की वापसी से रोमांचक होगा तीसरा टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Wed, 06 Jan 2021 06:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
India-vs-australia-3rd-test-match-when-where-and-how-to-watch-live-streaming
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला गुरुवार से शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एक-एक मुकाबला जीत लिया है और इस वक्त सीरीज में बराबरी पर हैं।हालांकि अब बाकी के दोनों मुकाबले सीरीज फतह करने के लिहाज से बेहद अहम होने वाले हैं। भारतीय टीम जहां रोहित शर्मा की वापसी से और बेहतर हुई है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी डेविड वार्नर की वापसी लगभग तय है। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। आइए एक नजर डालते हैं तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग समेत अहम जानकारी पर।

विज्ञापन



विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सात से 11 जनवरी तक सिडनी में खेला जाएगा। पिंक डे टेस्ट में दोनों टीमें 13वीं बार आमने-सामने होंगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे से शुरू होगा।   

किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा मैच से एक दिन पहले बुधवार को हो गई। टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं जिसमें रोहित शर्मा को मयंक अग्रवाल की जगह शामिल किया गया है तो नवदीप सैनी को चोटिल उमेश यादव की जगह डेब्यू का मौका मिलेगा। ये सारा एक्शन सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और टेन-3 में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Sony Liv में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed