फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: 3rd T20, Women match, sydney

'क्लीन स्वीप' से चूकी महिला टीम, सिडनी में 15 रन से हारी

Sun, 31 Jan 2016 06:16 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: 3rd T20, Women match, sydney

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली क्लीन स्वीप का सपना टूट गया। सिडनी में तीसरे टी-20 मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 15 रन से हार मिली है। पहले 2 मैच में जीत के बाद भारत आज का मैच जीतकर सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहता था लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए। उसकी ओर से एलिस पैरी (नाबाद 55 रन, 41 गेंद, 4 चौके और 3 छक्के) ने बेहद शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में मध्य क्रम की नाकामी से भारतीय टीम 121 रन ही बना सकी। कप्तान मिताली राज 12 और वेलास्वामी वनिथा 25 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद वी कृष्णामूर्ति ने 21 रनों का योगदान दिया। महिला टीम की युवराज सिंह कही जाने वाली हरमनप्रीत सिंह कौर ने 17 गेंदों में 24 रनों (1 चौका और 2 छक्का) की तूफानी पारी खेली। कौर ने एक ही ओवर में 2 छक्का और एक चौका लगाकर टीम के लिए 18 रन जोड़ लिए थे। लेकिन इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सकी और टीम मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली राज की अगुवाई में भारत की महिला टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में बेहद शानदार खेल दिखाया और एडिलेड के बाद मेलबर्न में टी-20 मैच जीतकर पहली बार इस देश में कोई सीरीज (2-1) जीती लेकिन टीम क्लीन स्वीप से रह गई।

अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर बनाई फिफ्टी, बनी जीत की नायक

India vs Australia: 3rd T20, Women match, sydney

सिडनी में सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए।

भारत का यह फैसला शुरुआत में बेहद शानदार दिखा क्योंकि उसे पारी की पहली ही गेंद पर पहली सफलता मिल गई थी। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भारत को एक बार फिर से ब्रेक दिलाया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से 49 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को शिखा पांडे ने कप्तान मेग लैनिंग (26) को आउट कर तोड़ दिया।

इस साझेदारी को तोड़ने के बाद भारत ने फिर से कंगारू बल्लेबाजों पर दबाव बना लिया। हालांकि एलिस पैरी (नाबाद 55 रन, 41 गेंद, 4 चौके और 3 छक्के) ने एक छोर संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। पैरी ने अंतिम ओवर में गायकवाड़ पर 17 रन ठोंक लिए। अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

दूसरी ओर भारत को सफलता मिलती रही। मेजबान टीम के 100 रन 16वें ओवर में बने। भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 जबकि झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed