फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 3rd t20 live streaming telecast channel when where how to watch ind vs aus t20 match online

IND vs AUS 3rd T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें कहां देखें निर्णायक मैच

Sun, 25 Sep 2022 06:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Sep 2022 06:48 PM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd T20 Live Streaming, Telecast: हैदराबाद में भारतीय टीम तीन साल के बाद टी20 मैच खेल रही है। पिछली बार टीम इंडिया छह दिसंबर 2019 को यहां टी20 मैच खेली थी। भारत ने उस मुकाबले में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया था।

विज्ञापन
india vs australia 3rd t20 live streaming telecast channel when where how to watch ind vs aus t20 match online
रोहित शर्मा और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला और भारत ने दूसरा मैच जीता था। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दूसरी पारी में ओस की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशानी होगी। ऐसे में भारत के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। 
विज्ञापन

हैदराबाद में भारतीय टीम तीन साल के बाद टी20 मैच खेल रही है। पिछली बार टीम इंडिया छह दिसंबर 2019 को यहां टी20 मैच खेली थी। भारत ने उस मुकाबले में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया था। उससे पहले 13 अक्तूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि, इस मैच में बारिश की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 25 सितंबर यानी रविवार को है।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से है। टॉस शाम 6:30 बजे हुआ और भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
 केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed