तूफानी शतक के बाद भी कंगारूओं से हारी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वे वनडे सीरीज में भी अपने आक्रामक खेल को दिखाएंगी लेकिन पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ गया। पहले वनडे मुकाबले में लचर प्रदर्शन के कारण हार का मुंह देखने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में सुधरे हुए खेल के साथ मैदान पर उतरी और विपक्षी टीम के गेंदबाजों को खूब छकाया।
हालांकि उनका शतक बेकार गया। भारतीय टीम के 253 रनों को ऑस्ट्रेलिया ने 20 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
इससे पहले होबार्ट में दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाए। पहली ही गेंद पर थिरुष कामिनी (0) का विकेट खोने के बाद स्मृति मंधाना (102) ने कप्तान मिताली राज (58) के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबार दिया। इस साझेदारी से भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन मध्य क्रम के कुछ खास नहीं कर पाने से टीम 252 तक रूक गई।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी शतकीय पारी में 109 गेंदों में 102 रन (11 चौके) बनाए। वहीं कप्तान मिताली 98 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गईं। एलिस पैरी ने भारत के 3 विकेट लिए।
टीम इंडिया की महिला 'युवराज' भी रहीं नाकाम, सिर्फ 3 चौके ही लगा पाईं
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (102) की शानदार शतक और कप्तान मिताली राज (58) की साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी के बाद टीम इंडिया को उम्मीद थी कि अन्य बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारियां खेल पाएंगी लेकिन सभी नाकाम रहीं।
महिला क्रिकेट टीम की युवराज सिंह कही जाने वाली हरमनप्रीत कौर आज कुछ खास नहीं कर सकी और 33 गेंदों में 3 चौके के साथ 21 रन बनाकर आउट हो गई। शिखा पांडे ने 30 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 33 रनों की पारी खेली।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो अर्धशतक की बदौलत मैच अपने नाम किया। कंगारू टीम ने 4 विकेट और 20 गेंद रहते हासिल किया।