फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 2nd t20i match live updates at Bengaluru

INDvAUS: मैक्सवेल के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी-20 सीरीज, भारत को 2-0 से हराया

Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
india vs australia 2nd t20i match live updates at Bengaluru
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल (113*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने दो टी-20 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही यह मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए मैक्सवेल को मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। इस मैच में उन्होंने 55 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 113 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं, दो मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने 169 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के 190 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डार्सी शॉर्ट और मार्कस स्टोइनिस की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (7) को बोल्ड किया। 

इसके बाद 3.6 ओवर में विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। शंकर ने कंगारू कप्तान आरोन फिंच (7) को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 12वें ओवर की पहली गेंद पर विजय शंकर ने सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को अपना शिकार बनाया।

शंकर ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 गेंदों में छह चौके की मदद से 40 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शॉर्ट ने मैक्सवेल के साथ मिलकर 73 रन की साझेदारी की।

india vs australia 2nd t20i match live updates at Bengaluru
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 38 गेंदो में  दो चौके और छह छक्कों की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। मगर आठवें ओवर की पहली गेंद पर भारत को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। नाथन कोल्टर नाइल ने उन्हें झाय रिचर्डसन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 26 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 47 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रोहित और राहुल के बीच 61 रन साझेदारी हुई।

इसके बाद 9.2 ओवर में टीम इंडिया को शिखर धवन (14) के रूप में दूसरा झटका लगा। जेसन बेहरनडोर्फ ने धवन को मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।धवन के आउट होने के कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत भी चलते बने। 11वें ओवर की पांचवी गेंद पर डार्सी शार्ट ने पंत (1) को झाय रिचर्डसन के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया।

इसके बाद विराट और धोनी की जोड़ी ने पारी को संभाला। मगर 20वें ओवर की पहली गेंद पर एमएस धोनी के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। पैंट कमिंस ने उन्हें कप्तान आरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धोनी ने 23 गेंदों में तीन छौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। विराट और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई।

india vs australia 2nd t20i match live updates at Bengaluru
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किया था।

कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा, मयंक मार्कंडेय और उमेश यादव की जगह शिखर धवन, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल को शामिल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था। बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को तीन विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

टीम इंडिया: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल।

ऑस्ट्रेलिया: डार्सी शार्ट, मार्कस स्टोइनिस, आरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकोंब (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन,  जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed