{"_id":"5d6fde7f8ebc3e015d44b30b","slug":"india-under-19-cricket-team-will-play-against-pakistan-in-under-19-asia-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से टकराएगी भारत-पाकिस्तान की टीम, इस दिन होगा जोरदार मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से टकराएगी भारत-पाकिस्तान की टीम, इस दिन होगा जोरदार मुकाबला
Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
वर्ल्ड कप में 16 जून को क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने के बाद अब एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास की वजह से द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। भारत-पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ तटस्थ स्थानों पर ही अधिकतर मैच खेलती हैं वो भी किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में।
विज्ञापन
इस बार भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एशिया कप में आमने-सामने होंगी। गुरुवार से श्रीलंका में शुरू हो रहे अंडर 19 एशिया कप में दोनों टीमें सात सितम्बर यानी की शनिवार को भिड़ेंगी।
विज्ञापन
हालांकि मैच दोनों देशों की जूनियर टीम के बीच होगा लेकिन कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले में रोमांच भरपूर होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों को अंडर-19 एशिया कप में ग्रुप ए में रखा गया है।
विज्ञापन