{"_id":"61ebdc0340e2d201093034f2","slug":"india-u19-vs-uganda-u19-match-playing-11-prediction-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India U19 vs Uganda U19 Playing 11: कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, क्या होगी प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India U19 vs Uganda U19 Playing 11: कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, क्या होगी प्लेइंग 11
Sat, 22 Jan 2022 03:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 03:57 PM IST
सार
अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम कोरोना से जूझ रही है। इस बीच युगांडा के खिलाफ मैच में टीम का संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल होगा। हालांकि, युगांडा की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : twitter@Cricketworldcup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला युंगाडा के खिलाफ है। शुरुआती दो मैच में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे चुकी है। युगांडा के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर भारत यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि क्वार्टर फाइनल में उसका सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ हो। ऐसे में भारत का सामना बांग्लादेश या यूएई के साथ होगा।
इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम कोरोना से भी जूझ रही है। टीम के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रसीद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और टीम से बाहर है। आलम यह है कि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ किसी तरह संतुलन बनाकर खेली थी। इसमें बल्लेबाजों की काफी कमी थी और किसी भी मजबूत टीम के खिलाफ यह टीम परेशानी में आ सकती है।
भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम
युंगाडा के खिलाफ मैच में भी भारत पुरानी टीम के साथ ही उतर सकता है। टीम के मुख्य खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बचे हुए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ एक बार फिर भारत मैच खेलेगा। युगांडा की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है और यह मैच जीतने में भी भारत को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
राजवर्धन हंगरगेकर पर रहेंगी नजरें
भारत के नए ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर पर सभी की नजरें रहेंगी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की थी और पांच छक्के लगाए थे। इस मैच में भी सभी की नजरें उन पर रहेंगी। पिछले मैच में भी वो पांचवें नंबर पर खेले थे और इस मैच में भी उन्हें ऊपर ही बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम में बल्लेबाजों की कमी है, लेकिन टीम के मुख्य बल्लेबाज कोरोना संक्रमित हैं और टीम में बदलाव करने के लिए खिलाड़ी ही नहीं हैं।
भारत की संभावित टीम
अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, निशांत सिंधु (कप्तान), कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), गर्व सांगवान, विक्की ओस्तवाल, अनीश्वर गौतम, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवि कुमार।